भारत विकास परिषद द्वारा विश्व रक्तदाता पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन

महेंद्रगढ़, 20 जून(परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
विश्व रक्तदाता पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती

उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस समिति के प्रधान डॉ. विवेक भारती व जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव बलवान सिंह के मार्गदर्शन में आज विश्व रक्तदाता पखवाड़ा के तहत भारत विकास परिषद महेंद्रगढ़ की ओर से यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में रक्तदान कैंप का आयोजन किया। रेडक्रॉस से डॉ एसपी सिंह ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
डॉ एसपी सिंह ने कहा कि रक्तदान के अलावा रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इसलिए जीवन में हर व्यक्ति को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए ताकि किसी जरूरतमंद के काम आ सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। इसलिए हमें एक साल में कम से कम दो-तीन बार रक्तदान जरुर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों का इस रक्तदान शिविर में विशेष सहयोग रहा। भारत विकास परिषद की तरफ से सामाजिक, धार्मिक , शैक्षणिक व स्वास्थ्य संबंधित कार्यक्रम विभिन्न माध्यमों से लगातार चलते रहते हैं।
इस रक्तदान शिविर में शाखा अध्यक्ष श्याम सुंदर सैनी, शाखा सचिव नवीन राव, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य भरत खुराना, रतनलाल माधोगढिया, रमेश टॉक , प्रवीण जोशी, पवन भारद्वाज, नीरज मित्तल, अमित भार्गव, रतिराम टॉक , इंदरलाल शर्मा, उमा खुराना, रीना बंटी, सुरेश अरोड़ा, रमेश सैनी, प्रवीण दीवान, राम प्रकाश शर्मा, वी वी भालोठिया, ब्रह्मपाल, सुरेश सैनी, सरजीत यादव, बिजेंद्र सिंह, ज्ञानी राम प्रिंसिपल, सुमित्रा टांक, सोनिया जिंदल, इंद्रा जिंदल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top