सचिन महायच ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति- जनजाति आयोग की सदस्य से मुलाकात की

महेंद्रगढ़,20 जून(शैलेन्द्र सिंह)।
गत दिवस नई दिल्ली मुख्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता सचिन महायच ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति- जनजाति आयोग की सदस्य आशा लाकरा से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर देशभर में समाज की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति एवं आयोग के सकारात्मक कदमों पर विस्तार से चर्चा हुई।सचिन महायच ने महेंद्रगढ़ के अनुसूचित जाति वार्डों की समस्याओं को भी आयोग के समक्ष रखा। किस तरह नगर निकाय विभाग द्वारा गंदे पानी के टैंक वार्ड में बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी जगह सार्वजानिक पार्कों में गंदे पानी के टैंक नहीं है, लेकिन महेंद्रगढ़ में अनुसूचित जाति बस्ती में गंदे पानी का टैंक बनाया हुआ है जो कि ना केवल गलत है बल्कि अन्याय है। स्थानीय बस्ती के लोग गंदी बदबूदार वातावरण में नरकीय जीवन व्यतित कर रहे है। जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता है। इसलिए आयोग से मांग की है कि इस विषय में हस्तक्षेप करे एवं दोषि कर्मचारियों पर कार्यवाही करे।आयोग की तरफ से आश्वासन मिला कि जल्दी ही टीम हरियाणा के महेंद्रगढ़ का दौरा करेगी और यथास्थिति की जांच करेगी ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top