निराला उद्घोषक सारस्वत सम्मान से नवाजे गए मनोज गौतम

महेंद्रगढ़,20 जून (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
निराला साहित्यिक एवं कला मंच द्वारा राष्ट्रीय साहित्यकार साहित्य सम्मान समारोह 2025 में मनोज गौतम को ‘निराला उद्घोषक सारस्वत सम्मान’ के लिए चयनित किया गया था।किसी कारण इस सम्मान समारोह में मनोज गौतम नहीं पहुंच पाए थे। महेंद्रगढ़ के सतनाली मोड़ स्थित जीआर इंस्टीट्यूट कैंपस हारट्रोन कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में निराला साहित्यिक एवं कला मंच के उपाध्यक्ष निर्मला प्रकाशन के अध्यक्ष,सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं अनुवादक डॉ अशोक कुमार ‘मंगलेश’ ने मनोज गौतम को ‘निराला उद्घोषक सारस्वत सम्मान’ और एक अंग वस्त्र प्रदान किया।डॉ अशोक कुमार ‘मंगलेश’ ने कहा कि मनोज गौतम प्रदेश,देश एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर एक कुशल उद्घोषक के रूप में अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। उन्होंने एक विशेष खेल के एशियाई चैंपियनशिप में 25 देशो के प्रतिभागियों में भी भारत की तरफ से तीन दिन मंच संचालन किया था।उनकी सफल और निरंतर मंच उद्घोषक की सेवाओं के लिए निराला साहित्य एवं कला मंच ने इस सम्मान के लिए मनोज गौतम का चयन किया है। डॉ अशोक कुमार “मंगलेश’ ने कहा कि मनोज गौतम की हिंदी सेवा,भाषा,साहित्य के क्षेत्र में व भारतीय संस्कृति के प्रति अनवरत सेवा को देखते हुए निराला साहित्य एवं कला मंच के निर्णायक मंडल ने उनका इस सम्मान के लिए चयन किया है। निराला साहित्यिक एवं कला मंच ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन करता रहता है। इस अवसर पर प्रवक्ता संजय कुमार ने भी मनोज बधाई दी।कार्यक्रम में मनोज गौतम को इस सम्मान से नवाजे जाने पर युवाओं ने तालियां बजा कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में तनीषा, हैप्पी, लोकेश,अनीश,अंश,शुभम,देव,प्रिया,मोनिका,प्रीति प्रीता,लाइका,अधिक काफी संख्या में युवा और युवतियां उपस्थित रहे।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top