Saturday, June 21, 2025
Homeहरियाणामहेंद्रगढ़ कोर्ट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

महेंद्रगढ़ कोर्ट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

महेंद्रगढ़, 21 जून(परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा के दिशा निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अधिकारी नीलम कुमारी के मार्गदर्शन में आज महेंद्रगढ़ कोर्ट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्षता जेएमएफसी प्रदीप कुमार ने की। योग ट्रेनर डॉ नेहा चौहान ने योग कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जज प्रदीप कुमार ने बताया कि योग हमारे जीवन की महत्वपूर्ण औषधि है योग करने से हमारे जीवन में कोई बीमारी नहीं होती और पूरा शरीर ऊर्जावान रहता है। साथ ही योग हमारे शरीर की बुरी आदतों को छुड़ाने में लाभदायक होता है।
इस दौरान डॉक्टर नेहा चौहान ने बताया कि योग करने से स्वास्थ तन और मन का विकास होता है। आज की व्यस्त जिंदगी में लोग अपने शरीर पर ध्यान नहीं देते हैं जिसके चलते वह बीमारियों का घर हो जाता है। इसलिए हमें योग प्रतिदिन करना चाहिए।
इस दौरान कोर्ट के समस्त कर्मचारी मौजूद थे।

#newsharyana

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments