आज का युवा हमारे देश की धरोवर है- विधायक

महेंद्रगढ़,25जून (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के द्वारा महेंद्रगढ़ के निजी संस्थान में नशा मुक्त अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव रहे।विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि नशा मुक्त अभियान का उद्देश्य आम जनता तक पहुंचना और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मादक द्रव्यों के सेवन के बारे में जागरूकता फैलाना है।आज का युवा हमारे देश की धरोवर है।वे नशे से दूर रहकर शिक्षा,खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेना चाहिए।जिससे अपने गाँव जिले का नाम रोशन कर सके।नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।बल्कि उसके परिवार व समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है।विधायक ने सभी युवाओं से नशा ना करने की अपील करते हुए कहा कि अपने आप पास हो रहे नशे के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए।जिससे वो सभी नशे से धीरे धीरे दूर हो सके।इंस्पेक्टर नीरज ने युवाओं को नशे से दूर रहने की बात कही।जब नशे का नाश होगा तभी देश का विकास होगा,जो करेगा नशा उसकी होगी दुर्दशा,जन-जन ने ठाना है,नशे को मिटाना है।नशा परिवार और समाज को बर्बादी की तरफ लेकर जाता है।युवाओं को नशे के दुष्परिणाम जानकर दूर रहना होगा।ताकि हम खुशहाल जीवन जी सके।सभी युवाओं ने नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर एएसआई सुनील,सिपाही मंदीप, सिपाही अंकित,राजदीप,मनोज,रविन्द्र, धर्मेंद्र,कृष्ण, राहुल,राजकुमार,हर्ष कुमार आदि युवा मौजूद रहे।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top