सर्व अजा संघर्ष समिति खण्ड नारनौल के प्रधान बने सुरेश नारनोलिया

नारनौल, 25 जून(परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।
सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति अपनी व्यापक रणनीति के तहत जिले के प्रत्येक खण्ड की कार्यकारिणी का कार्य प्रगतिशील रहा है जो कि दलितों के हक, अधिकार और सामाजिक न्याय की लड़ाई में अग्रणी रहे हैं। इसी क्रम में सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के तत्वावधान में गुरु रविदास मंदिर में नारनौल के त्रिवार्षिक खंड स्तरीय चुनाव करवाने के संबंध में समिति के प्रमुख सलाहकार एवं धानक समाज के शिवनारायण मोरवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया । बैठक का संचालन करते हुए समिति के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था, दिल्ली के वाइस चेयरमैन बिरदी चंद गोठवाल ने सभा में गत बैठक के कार्यवाही पढ़कर सुनाई जिसका सर्व सहमति से अनुमोदन कर दिया गया । इसके बाद चुनाव अधिकारी एडवोकेट गजानंद दोचानिया और प्रदेश लेखा सचिव रामकुमार ढ़ैणवाल की अगुवाई में खण्ड नारनौल के विभिन्न पदों का आम सहमति से निर्विरोध चयन कर दिया गया जिसमें प्रमुख सलाहकार पतराम खिंची व गुगनराम सिरोहा, प्रधान सुरेश कुमार नारनोलिया, उप प्रधान रामचंद्र गोठवाल, सचिव हरिराम सिरोहा और कोषाध्यक्ष अमरनाथ सिरोहा को निर्वाचित किया गया है। समिति द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया और प्रदेश उपाध्यक्ष लालाराम नाहर द्वारा सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । समिति प्रधान चन्दन सिंह जालवान ने सफल व शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने पर सभी का आभार व्यक्त किया और आगामी चुनाव खण्ड नांगल चौधरी में 28 जून को करवाने की पुष्टि की।
इस अवसर पर अजा महासभा के प्रधान अनिल फाण्डन, अंबेडकर सभा के प्रधान जसवंत भाटी, उपाध्यक्ष एवं वाल्मीकि सभा के राजेश चांवरिया, धानक समाज के प्रधान एवं पूर्व डीजीएम महेंद्र खन्ना, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल चवन, खण्ड प्रधान रोहतास बबेरवाल नांगल चौधरी, उप प्रधान बाबूलाल नारनोलिया, सह सचिव सुमेर सिंह गोठवाल, कानूनी सलाहकार भीम सिंह दहिया, कोली सभा के प्रधान तोताराम, हजारीलाल खटावला, पूर्व प्रधान हरि सिंह बड़कोदिया, बलबीर हुडीना, पूर्व चीफ मैनेजर विजय सिरोहा व सुरेंद्र सिहमा आदि अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top