फ्रांसीसी युवती के साथ उदयपुर में रेप

उदयपुर,25जून(एन. पठान)।
राजस्थान के उदयपुर में फ़्रांस की एक युवती से रेप किया गया।
राजस्थान के उदयपुर शहर में फ्रांस की एक पर्यटक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।आरोपी अभी फरार है।आरोपी का नाम सिद्धार्थ जा रहा है।
महिला एक पार्टी में गई थी।महिला को उदयपुर घूमाने के बहाने से पार्टी से बाहर बुलाया गया और फिर आरोपी उसे अपने किराए के फ्लैट पर ले गया और वहां जबरदस्ती महिला के साथ दुष्कर्म किया।
महिला का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। महिला पहले अस्पताल में अपने इलाज के लिए गई। उसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उदयपुर पुलिस गंभीरता से आगामी कार्रवाई कर रही है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि ये घटना ‘डबल इंजन’ सरकार की फ्लॉप कानून-व्यवस्था की गवाह है। आज राजस्थान की BJP सरकार में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं- ये बात जगजाहिर है। अब जो पर्यटक राजस्थान में घूमने आ रहे हैं, वो भी सुरक्षित नहीं हैं।
ये घटना उस वक़्त सामने आई है, जब अमेरिका ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि ‘कोई भी अमेरिकी महिला भारत की यात्रा पर अकेले न जाए।’  ऐसी घटनाएं विश्व स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं।
नरेंद्र मोदी और BJP की सरकारों व सभी प्रदेश की सरकारों को ये सुनिश्चित करना होगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध पर लगाम लगे। ऐसा करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिले।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top