हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राणा ने किया नागरिक अस्पताल का निरीक्षण

नारनौल, 26 जून(परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।

नवजात बच्चों के स्वास्थ्य के लिए सरकारी अस्पतालों में बेहतर इंतजाम : सुमन राणा

हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राणा ने आज नागरिक अस्पताल नारनौल में विशेष नवजात देखभाल ईकाई तथा अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीज से अस्पताल में दी जा रही सेवाओं के संबंध में फीडबैक लिया।
इस निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रीमती राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार नवजात बच्चों के स्वास्थ्य के लिए सरकारी अस्पतालों में बेहतर इंतजाम कर रही है।
उन्होंने कहा कि शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए हरियाणा सरकार ने सभी जिला अस्पतालों में विशेष नवजात देखभाल इकाइयां (एसएनसीयू) स्थापित की हैं। इन इकाइयों में फोटो थेरेपी यूनिट, इनक्यूबेटर, रेडिएंट वार्मर, माइक्रो-अल्ट्रा केयर यूनिट, मल्टी पैरा मॉनिटर, ऑक्सीजन वितरण उपकरण आदि जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। ये इकाइयां समय से पहले जन्मे बच्चों, कम वजन वाले शिशुओं, जन्म के समय श्वासावरोध, संक्रमण, नवजात पीलिया और जन्मजात विसंगतियों से पीड़ित नवजात शिशुओं को विशेष देखभाल प्रदान करती हैं।

नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करती हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राणा।

श्रीमती राणा ने कहा कि सरकार ने जननी सुरक्षा योजना और जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम चलाए हैं।प्रसव से संबंधित सारा खर्च सरकार वहन करती है, जिसमें आवश्यक दवाएं, खाना और जरूरत पड़ने पर खून भी मुफ्त मिलता है।
इस मौके पर आयोग की सदस्य ने निक्कू वार्ड, प्रसूति वार्ड, सामान्य वार्ड, वरिष्ठ नागरिक ओपीडी वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र आदि का भी निरीक्षण किया।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार, डॉ आशा शर्मा, डॉ विजय यादव, नोडल अधिकारी आरबीएस डॉ विनय, नोडल अधिकारी बिल्डिंग डॉ दिनेश, नोडल अधिकारी चाइल्ड केयर डॉ नरेन्द्र, डीसीपीओ संदीप कुमार, राजकुमार कोठारी, बाल कल्याण समिति सदस्य राजेश गोयल के अलावा अन्य अधिकारी की मौजूद थे।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top