विधायक कंवर सिंह यादव व एसडीएम अनिल यादव ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण

महेंद्रगढ़,27जून (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार का पहला उद्देश्य-कंवर सिंह यादव

विधायक कंवर सिंह यादव ने शुक्रवार को महेंद्रगढ़ के निमार्णाधीन 100 बैड सामान्य अस्पताल के भवन निर्माण कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान एसडीएम अनिल कुमार यादव भी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा सामान्य अस्पताल को 50 बैड से 100 बैड का अपग्रेड कर नया भवन बनाया जा रहा है। महेंद्रगढ़ की जनता को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उपमंडल अधिकारी ने नए भवन में शौचालय बनाने वाली जगह और ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। इसके उपरांत नागरिक अस्पताल में पुराने भवन में विधायक कंवर सिंह यादव ने शौचालय का निरीक्षण किया।

निर्माणाधीन नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करते विधायक कर सिंह यादव व एसडीएम अनिल यादव

विधायक ने नागरिक अस्पताल के चिकित्सक बाबूलाल को निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों के लिए नागरिक अस्पताल में प्रत्येक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को सरकार द्वारा चलाई जा रहीं सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। इसके बाद विधायक ने जच्चा बच्चों के वार्ड का निरीक्षण किया। उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार ने अस्पताल स्टॉफ से रजिस्टर मंगवाकर जांच की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इतनी कम डिलीवरी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि मरीजों की अच्छी देखभाल की जाए ताकि किसी को भी परेशानी हो। गरीब लोगों का विशेष ध्यान रखे। डिलीवरी के दौरान पूरी तरह से सावधानी बरते। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी एसडीओ कृष्ण कुमार, कार्यवाहक एसएमओ डॉ. बाबूलाल यादव, डॉ. अभिषेक सैनी, फार्मासिस्ट अधिकारी अजय ककड़, इंद्रपाल यादव आदि मौजूद रहे।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top