महेंद्रगढ़,27जून (विष्णु शर्मा)।
गांव सुरजनवास निवासी भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल को लगातार तीसरी बार जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति (ग्रीवेंस कमेटी) का सदस्य नियुक्त किया गया है। पवन खैरवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधायक कंवर सिंह यादव एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा मेहनती कार्यकतार्ओं की सेवा भावना को देखकर ही पद देती है। कार्यकतार्ओं को पार्टी के लिए खूब मेहनत करनी चाहिए ताकि पार्टी में उन्हें और सम्मान मिल सके। उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे खरा उतरेंगे और लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से सरकार के समक्ष रख कर उनका निदान करवाने का प्रयास करेंगे। पवन खैरवाल लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इससे पहले पवन खैरवाल भाजपा के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, पतंजलि जिला युवा प्रभारी पद पर रहकर समाज सेवा कर रहे हैं। पवन खैरवाल का कहना है कि वह दो बार ग्रीवेंस कमेटी से जुड़कर आमजन की समस्याओं का जिला प्रशासन के साथ मिलकर समाधान करवा रहे हैं। भविष्य में भी आमजन की समस्याएं सरकार तक जनता की आवाज पहुंचाने का काम करेंगे। जिससे जनता की शिकायतों का समय पर समाधान हो सके।
उनकी इस नियुक्ति पर ऑल इंडिया सोसाइटी फॉर सोशल जस्टिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश यादव महासभा के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र सिंह एडवोकेट,सोमबीर खातोद, सुमित गोयल, रवि जांगड़ा, रवि सुरजनवास, आकाश यादव, टोनी मालडा, नीरज बेरी, सचिन यादव,आशु नांगल, प्रेम मुडायन, अधिवक्ता रोशन, विजय खेड़ा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।
#newsharyana