हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की दो छात्राएं ‘राजीव लूथरा फाउंडेशन’ में इंटर्नशिप हेतु चयनित

महेंद्रगढ़, 27 जून(परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के विधि विभाग की एल.एल.बी. कार्यक्रम की दो छात्राओं  सुश्री प्रियंका एवं सुश्री ज्योति बेनीवाल का चयन नई दिल्ली स्थित ‘राजीव लूथरा फाउंडेशन’ में प्रतिष्ठित इंटर्नशिप के लिए हुआ है। इन छात्राओं का चयन उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विश्वविद्यालय में विधि विभाग के विभागाध्यक्ष एवं विधि पीठ के अधिष्ठाता डॉ. प्रदीप सिंह ने कहा कि राजीव लूथरा फाउंडेशन द्वारा छात्राओं का चयन विश्वविद्यालय की विधि शिक्षा की गुणवत्ता को दर्शाता है। मुझे विश्वास है कि यह इंटर्नशिप हमारे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार की दूरदर्शी नेतृत्व की भी सराहना की, जिनके प्रयासों से उद्योग-शैक्षणिक संस्थाओं के बीच सहयोग मजबूत हुआ है और इसी के परिणामस्वरूप विद्यार्थियों को इस प्रकार के अवसर विद्यार्थियों को प्राप्त हो रहे हैं।
डॉ. सिंह ने बताया कि यह इंटर्नशिप छात्राओं को विधिक अभ्यास, अनुसंधान और व्यावसायिक नेटवर्किंग का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करेगी। चयनित दोनों छात्राओं ने विधि विभाग के मार्गदर्शन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस अवसर को संभव बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही डॉ. प्रदीप सिंह ने जानकारी दी कि एल.एल.बी. और एल.एल.एम. कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून 2025 तक बढ़ा दी गई है। यह सुविधा सीयूईटी (पीजी)-2025 परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top