Home देश ताजा खबरें धड़ाधड़

ताजा खबरें धड़ाधड़

0
8

नई दिल्ली,27जून (ब्यूरो)।
रूस का लिथियम भंडार वाले यूक्रेनी शहर पर कब्जा, तीन साल की जंग में बड़ी कामयाबी।

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, 28 घंटे की उड़ान के बाद पहुंचे अंतरिक्ष स्टेशन।

खुले में मांस बिक्री पर रोक, दुकानदारों को नाम दिखाना अनिवार्य…. कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी का बड़ा फैसला।

एयर इंडिया दुर्घटना जांच में बड़ी सफलता, ब्लैक बॉक्स से मिला महत्वपूर्ण डेटा।

’हम इंडिया के साथ बड़ी डील कर रहे हैं’, ट्रंप बोले- हर देश को इतनी तवज्जो नहीं।

भारत को घेरने का प्लान फेल, बांग्लादेश ने तिकड़ी से बनाई दूरी;पाक-चीन को भी झटका।

दिल्ली में बैठकर बिहारियों का उड़ाते हैं मजाक, प्रशांत किशोर का राहुल पर हमला।

’अमेरिका के मुंह पर जोरदार तमाचा मारा…’, इजरायल से जंग खत्म होने के बाद खामेनेई का पहला बयान।

’खामेनेई को मारने का मौका नहीं मिला, अगर रेंज में होते तो खत्म कर देते…’, इजरायली रक्षा मंत्री का बड़ा बयान।

ईरान-इस्राइल युद्ध से बेनकाब हुई मुस्लिम देशों की एकता, सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रहीं OIC जैसी संस्थाएं।

करनाल में NIA की 2 जगह रेड:पुलिसकर्मी समेत 2 लोगों के घर की जांच; विदेश से फंडिंग का शक।

सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को मार गिराया, 3 की तलाश जारी।

हिमाचल में मचेगी भारी तबाही, 29 जून से भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट।

 चीन में SCO समिट के दौरान भड़के Rajnath Singh.. घोषणा-पत्र में नहीं था पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र, साइन करने से किया इनकार।

सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक : ट्रांसफार्मर विस्फोट के बाद भगदड़ में 29 बच्चों की मौत, 280 से अधिक घायल।

बारिश बनी मुसीबत : गुजरात, हिमाचल और उत्तराखंड में हालात बेकाबू, केदारनाथ रूट से 1269 श्रद्धालुओं का रेस्क्यू।

ज़ोहरान ममदानी की जीत पर डोनाल्ड ट्रंप ने की तीखी टिप्पणी, उन्हें ‘100% कम्युनिस्ट पागल’ बताया।

कोहली-रोहित के मैच के टिकट 4 महीने पहले बिके, ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त क्रेज।

शाह बोले- किसी विदेशी भाषा का विरोध नहीं, हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की सखी; पहले कहा था- देश में अंग्रेजी बोलने वालों को जल्द शर्म आएगी।

जगन्नाथ रथ यात्रा आज-अहमदाबाद में शाह ने मंगला आरती की, रथयात्रा 7:30 पर शुरू होगी; पुरी में दोपहर 1 बजे रथ में बैठेंगे भगवान।

शुभांशु 28 घंटे सफर करके इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे, ISS पर पहुंचने वाले पहले भारतीय, 14 दिन वहां रहकर रिसर्च करेंगे।

अहमदाबाद क्रैश के बाद विमान यात्रा करने से डर रहे लोग, एअर इंडिया की टिकट बिक्री में गिरावट; थेरेपी लेने की पड़ी रही जरूरत।

सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी एक बार फिर सुर्खियों में है। गुरुवार को जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पाकिस्तान द्वारा बार-बार पत्र लिखना केवल एक औपचारिकता है और इससे भारत की नीति में कोई बदलाव नहीं होने वाला।

राहुल गांधी ने कांग्रेस की राजनीति और जातिगत जनगणना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य बिहार और उत्तर प्रदेश में पिछड़ी जाति के लोगों को सम्मान दिलाना है। उन्होंने कहा कि पिछड़े समुदायों को उनकी आबादी के अनुपात में सत्ता और सम्मान दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

बाइक-स्कूटर पहले की तरह टोल फ्री रहेंगे, मीडिया रिपोर्ट्स में 15 जुलाई से टैक्स लगाने की बात कही थी; गडकरी बोले- ये फेक न्यूज।

आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने संविधान की प्रस्तावना में समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष शब्दों की समीक्षा करने की मांग की। इस पर कांग्रेस ने आरएसएस और भाजपा की आलोचना की। कांग्रेस ने दोनों पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि वह भाजपा-आरएसएस की साजिश को कभी सफल नहीं होने देगी। साथ ही ऐसे किसी भी कदम का पार्टी विरोध करेगी।

ईरान पर भारत के रुख को लेकर शरद पवार ने केंद्र से मांगा जवाब, कहा- देश की संतुलित नीति से भटक रही सरकार।

पवार ने कहा कि ईरान पर इस्राइल ने हमला किया है, ऐसे में भारत को ईरान से संबंध खराब नहीं करने चाहिए। उन्होंने कहा कि नेहरू, इंदिरा गांधी, नरसिंह राव, वाजपेयी और मनमोहन सिंह जैसे नेताओं ने हमेशा समझदारी और संतुलन से काम लिया। साथ ही पवार ने यह भी जोड़ा कि इस्राइल से भारत के अच्छे रिश्ते हैं, खासकर कृषि के क्षेत्र में, लेकिन किसी बड़े देश पर हमला करने से कड़वाहट पैदा होती है, जो सही नहीं।

महाराष्ट्र में भाजपा विधायक बाबनराव लोणिकर अपने विवादित बयान को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। जलना जिले के परतूर विधानसभा क्षेत्र में ‘हर घर सोलर’ योजना के कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि जो लोग बीजेपी और सरकार की आलोचना करते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि उनके पास जो कपड़े, जूते, मोबाइल फोन और योजनाओं का पैसा है, वह सब भाजपा की वजह से है।

कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुले में नहीं बिकेगा मांस, दुकानदारों को लगानी होगी नेम प्लेट,सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहार मोहर्रम और रथयात्रा के दौरान भड़काऊ नारे और हथियार प्रदर्शन कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। साथ ही डीजे, ताजिया और रथ की ऊंचाई, तय सीमा से अधिक नहीं, डीजे, ढोल-ताशे की ध्वनि की सीमा भी तय होगी।

5 साल के अंतराल के बाद भारतीय तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पहुंचा ‘कैलाश मानसरोवर यात्रा’ पर।

अमिताभ की आवाज वाली कॉलर ट्यून बंद, साइबर फ्रॉड से बचने के मैसेज से कॉल 40 सेकेंड लेट कनेक्ट हो रही थी।

बेंगलुरु में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की 13वीं मंजिल पर जाकर रील बना रही थी और छत से गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वह वहां पर अपने दोस्त के यहां पार्टी करने के लिए आई थी।

नई मुसीबत में फंस सकते हैं केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज-सत्येंद्र जैन पर एसीबी ने दर्ज किया केस।

हिमाचल-जम्मू में बादल फटने से 8 की मौत, अहमदाबाद में बाढ़ जैसे हालात, पानी में डूबे घर; आज देश के सभी राज्यों में बारिश।

चीन के बाद अब भारत के साथ होने जा रही ‘बहुत बड़ी व्यापार डील’, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया संकेत।

‘अमेरिका के मुंह पर जोरदार तमाचा मारा…’, इजरायल से जंग खत्म होने के बाद सुप्रीम लीडर खामेनेई का पहला बयान।

अमेरिका जाना होगा और मुश्किल, ट्रंप प्रशासन ने वीजा को लेकर लिया बड़ा फैसला
16 जून को अमेरिकी दूतावास ने कहा था कि अमेरिका उन लोगों को बर्दाश्त नहीं करेगा जो अमेरिका में अवैध और सामूहिक आव्रजन की सुविधा देते हैं।

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में भारत का कड़ा रूख , साझा बयान पर भारत ने नहीं किए हस्ताक्षर, MEA ने की पुष्टि।

MEA ने कहा –
भारत चाहता था कि दस्तावेज़ में आतंकवाद पर चिंताओं को दर्शाया जाए, जो एक विशेष देश को स्वीकार्य नहीं था,अतः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हस्ताक्षर नहीं किए।

अंतरिक्ष से लाइव वेबकास्ट किया शुभांशु ने।

शुभांशु ने बताया स्पेस से कैसी दिखती है धरती।

शुभांशु शुक्ला ने कहा – हंस रूपी खिलौना साथ लेकर गए है।

भारतीय संस्कृति में हंस को ज्ञान का प्रतीक माना जाता है।

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहीद जवानों के बच्चों को मिलेगी स्कॉलरशिप।

छठी से 12वीं क्लास तक 60 हजार रुपए स्कॉलरशिप।

ग्रेजुएट स्तर पर 72,000 रुपये और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर 96,000 रुपये वार्षिक स्कॉलरशिप।

गडकरी का बड़ा ऐलान।

अब पेट्रोल-डीजल नहीं, बांस, गोबर और कचरे से चलेंगी गाड़ियां, नया ‘फ्यूल क्रांति’ प्लान तैयार।

भारत हर साल करीब 22 लाख करोड़ रुपये सिर्फ कच्चे तेल के आयात पर खर्च करता है।

इससे ना सिर्फ अर्थव्यवस्था पर बोझ बढ़ता है, बल्कि देश की ऊर्जा सुरक्षा भी खतरे में रहती है।

लेकिन, अब देश के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इस कहानी को बदलने के मिशन पर हैं।

उनका फोकस स्वदेशी, सस्ता और प्रदूषण-मुक्त फ्यूल सिस्टम पर है।

न्यूक्लियर साइट्स को बड़ा डैमैज!

अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने पहली बार कबूली नुकसान की बात, CIA चीफ का भी आया बयान।

ईरान ने पहली बार स्वीकार किया है कि कि अमेरिका के हवाई हमलों में उसकी परमाणु सुविधाओं को महत्वपूर्ण नुकसान हुआ है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने अल जजीरा से बात करते हुए इसकी पुष्टि की है।

बाघई ने कहा, ‘हमारे परमाणु प्रतिष्ठानों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है यह निश्चित है।

NIA की जांच में खुलासा।

केरल में बड़ी साजिश का पर्दाफाश।
PFI की हिट लिस्ट में 950 से ज़्यादा नाम।

इंडिया 2047’ दस्तावेज से जुड़े सुराग, इस्लामी शासन की योजना की जांच तेज।

कश्मीर पर कुछ मत बोलना!

पाकिस्तान का साथ देने वाले 57 देशों को भारत ने लगाई फटकार।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और एक ऐसा तथ्य है, जो भारतीय संविधान में निहित है और यह अपरिवर्तनीय है।

भारत ने इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की आलोचना करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान के प्रभाव में आकर कश्मीर को लेकर उसके बारे में अनुचित और तथ्यात्मक रूप से गलत बयान दे रहा है।

भारत ने कहा कि पाकिस्तान वो देश है, जिसने आतंकवाद को एक राजकीय कौशल के रूप में तब्दील कर दिया है।

असम में अवैध रूप से घुसपैठ कर रह रहे करीब 30,000 बांग्लादेशी अचानक गायब हो गए।

ये वही लोग हैं जिन्हें विदेशी न्यायाधिकरणों द्वारा विदेशी घोषित किया जा चुका है।

राज्य सरकार का कहना है कि ये लोग निर्वासन के डर से अलग-अलग स्थानों पर जाकर छिप गए हैं।

अब असम सरकार ने इन्हें पकड़ने के लिए राज्यव्यापी अभियान छेड़ दिया है।

कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुले में मांस बिक्री पर रोक।

१. दुकानदारों को लिखना होगा नाम।

२. कांवड़ यात्रा मार्ग पर कहीं भी खुले में मांस आदि की बिक्री न हो।

३. यात्रा मार्गों की स्वच्छता, रोशनी, पेयजल, शौचालय एवं प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जर्जर बिजली के खंभे और लटकते तारों की मरम्मत तत्काल पूर्ण हो।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया आदेश।

चंडीगढ़ – मुख्यमंत्री नायब सैनी आज लेंगे बैठक।
हाई पावर परचेज कमेटी की लेंगे बैठक।
हाई पावर वर्क परचेज कमेटी की भी बैठक
सुबह 11:00 बजे। हरियाणा निवास में होगी बैठक।
विभिन्न इलाकों से आए लोगों से भी मिलेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का बयान।
हिसार यूनिवर्सिटी मामले पर बोले  रणबीर गंगवा
मेरी छात्रों से कई बार बात हुई।

छात्रों को धारण न देने की अपील की।
मैंने घटना को गलत बताया था।
छात्रों की तरफ से भी पत्थर बरसाए गए। 
विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।
इस मुद्दे को राजनीतिक अखाड़ा बनाया। 
कमेटी ने बच्चों को समझाया। 
राजनीतिक पार्टियों ने छात्रों को बहकाया। 
VC बदलने की मांग बच्चों की नहीं थी। 
VC को छुट्टी पर भेजने की बात सही नहीं – रणबीर गंगवा।

चंडीगढ़ – 4 जुलाई से तीन दिवसीय मांगो मेला का आयोजन।
मुख्यमंत्री नायब सैनी मांगो मेला का करेंगे उद्घाटन 
देशभर के आम उत्पादक लगाएंगे प्रदर्शनी 
सैकड़ो किस्म के आमों की लगाई जाएगी प्रदर्शनी
कलाकारों की प्रस्तुति से मैंगों मेला होगा गुलजार।
पिंजौर के मुगलकालीन यादवेंद्र गार्डन में होगा आयोजित।

बाढड़ा – BDPO स्वाति अग्रवाल का तबादला।
बाढड़ा से सतनाली किया गया तबादला।
सतनाली से मनोज कुमार को बाढड़ा का BDPO लगाया गया।
पंचायत विभाग के कमिश्नर ने जारी किया आदेश।

गुरुग्राम में दो युवतियों ने किया सुसाइड।
जम्मू कश्मीर और नजफगढ़ की युवतियों ने दी जान।
प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी जम्मू की युवती
MNC में जॉब करती थी दिल्ली की युवती
कमरे से बदबू आने के बाद हुआ खुलासा।

अहमदाबाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्री जगन्नाथजी मंदिर में मंगल आरती की और भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज से भगवान जगन्नाथ की 148वीं रथयात्रा शुरू होने पर श्री जगन्नाथजी मंदिर में रथ खींचने के लिए अन्य लोगों के साथ शामिल हुए।

ओडिशा: आज से शुरू होने वाली वार्षिक रथ यात्रा के लिए पुरी के जगन्नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी।

बटाला में जग्गू भगवानपुरिया की मां की गोली मारकर हत्या।
बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी; पुलिस ने इलाके को घेरा, गैंगवार की आशंका।

एअर इंडिया के विमान AI-2948 को बम से उड़ाने की मिली धमकी।

जल शक्ति मंत्री की सीएम सैनी और सीएम मान को चिट्ठी।
SYL के मुद्दे पर जल्द बुलाई जाएगी बैठक
SYL के मुद्दे पर जल्द हो सकती है केंद्र के साथ बैठक
पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ होगी बैठक
10 जुलाई तक दिल्ली में बैठक सम्भव- सूत्र

#newsharyans

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here