सुन्दर लाल सैन ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य मनोनीत

महेंद्रगढ़, 27जून (शैलेन्द्र सिंह)।
हरियाणा सरकार द्वारा गठित कि गई जिला महेन्द्रगढ लोक सम्पर्क व शिकायत निवारण समिति (ग्रीवेंस कमेटी)में प्रधान सुन्दर लाल सैन (हल्का सैन समाज महेन्द्रगढ)जी को सदस्य मनोनीत किए जाने पर गणमान्य लोगों ने उनका अभिवादन किया।सदस्य मनोनीत किए जाने पर सुन्दर लाल आसोदिया जी ने शीर्ष नेतृत्व,प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा के सांसद धर्मवीर सिंह,महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव एवं जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव एवं सभी साथियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा मैं प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाता हूं कि जो जिम्मेदारी मुझे दी है उस दायित्व का बखूबी निर्वहन करते हुए प्रत्येक वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए निदान के लिए अथक प्रयास करेंगे एवं पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को घर घर पहुचाने का कार्य करेंगे।
उनकी इस नियुक्ति पर ऑल इंडिया सोसाइटी फॉर सोशल जस्टिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश यादव महासभा के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र सिंह एडवोकेट,उप प्रधान धर्मपाल सैन, किशोरी लाल सैन मोहल्ला ढाणी,गुगन सैन, रामकिशन सैन, सचिन महायच, मनोज, राजेश सैन, राजेंद्र सिंह, गोपाल सैन, सोनू जांगिड़, नगर मंत्री कपिल सैन ,बजरंग, ओम प्रकाश,इन लोगों बधाई दी।‌

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top