स्वास्थ्य जांच के लिए उच्चत पहुंची स्वास्थ्य विभाग की  मोबाईल वैन

महेंद्रगढ़, 27 जून (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
शुक्रवार को  गांव उच्चत में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग नारनौल से मोबाईल वैन टीम पहुंची ! सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र    सेहलंग की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी  डॉक्टर प्रभा  के दिशा  निर्देश में यह स्वास्थ्य जांच कैंप लगया गया, स्वास्थ्यकर्मी  धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि स्वास्थ्य जाँच टीम में  रमन नर्सिंग ऑफिसर , सुदेश एल टी, लक्ष्मी फार्मेसी ऑफिसर, कृष्ण कुमार ने स्वास्थ्य कैंप में आये हुए 87 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की! टी बी यूनिट कनीना से टी बी इंचार्ज  पवन कुमार, टी बी एच वी युद्धवीर , हूमन कोरियर देवेन्द्र कुमार ने टी बी की जांच के लिए 9 मरीजों के बलग़म के सैंपल लिए एवं उनकी एचआईवी जांच की गईं,  स्वास्थ्य जांच कैंप में 47 मरीजों की शुगर की जांच की गई, !इस अवसर पर  सीएचओ डॉ.अरुणचौधरी, स्वास्थ्यकर्मी धर्मेन्द्र यादव, पूजा और सुशीला आशा वर्कर विशेष रूप से उपस्थित रहे और स्वास्थ्य जांच कैंप में आये हुए सभी मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया, ए एन सी जांच की एवं उनके स्वास्थ्य की जांच करवाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top