हकेवि में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया जारी-30 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

महेंद्रगढ़, 27 जून(परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दाखिले की प्रक्रिया जारी है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत सीयूईटी (पीजी) 2025 के विद्यार्थी आगामी 30 जून तक पंजीकरण करा सकते हैं। हकेवि के राजनीति विज्ञान विभाग में एम.ए. राजनीति विज्ञान का पाठ्यक्रम उपलब्ध है। यह पाठ्यक्रम छात्रों को राजनीति विज्ञान के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराता है, जिसमें राजनीतिक सिद्धांत, तुलनात्मक राजनीति, अंतर्राष्ट्रीय संबंध और सार्वजनिक प्रशासन शामिल हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि राजनीति विज्ञान का अध्ययन विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार करता है। उन्होंने कहा कि यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को सिविल सेवाएं, नीति अनुसंधान, पत्रकारिता और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करता है।
विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि राजनीति विज्ञान का अध्ययन विद्यार्थियों को राजनीतिक प्रक्रियाओं, संस्थाओं और नीतियों के बारे में गहराई से समझने में मदद करता है। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को राजनीतिक विश्लेषण, नीति निर्माण और नेतृत्व कौशल विकसित करने में भी सहायता करता है। सामाजिक एवं मानविकी विज्ञान पीठ के अंतर्गत यह विभाग राजनीतिक विज्ञान के विभिन्न पहलुओं से विद्यार्थियों को अवगत कराता है। दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी http://cuhcuet.samarth.edu.in/pg/index.php के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। विस्तृत विवरण व जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cuh.ac.in पर उपलब्ध है।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top