जयपुर-आगरा हाईवे पर हादसे में रोहतक जिले के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

दौसा,28जून (ब्यूरो)।
हरियाणा के रोहतक जिले के गांव खेड़ी साध निवासी एक परिवार के चार लोगों की मेंहदीपुर बालाजी से लौटते समय दौसा जिले में जयपुर- आगरा हाईवे पर एक सड़क हादसे में मौत हो गई।
यह परिवार बालाजी के दर्शन कर वापस लौट रहा था। हाईवे पर आरटीओ ने सड़क किनारे एक ट्रक चेकिंग के लिए रुकवा रखा था। तभी तेज रफ्तार से एक कार आई और सीधी पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। कार का अगला हिस्सा ट्रक के अंदर घुस गया और कार फस गई। काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया। उसमें सवार चार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद गांव से पांच गाड़ियों में भरकर परिवार के लोग राजस्थान के लिए रवाना हो गए।आईएमटी थाना पुलिस ने बताया कि खेड़ी साध गांव निवासी प्रमिला (46) अपने बेटे दिपांशु (21) बेटी साक्षी (17) और पड़ोसी राजबाला (60) के साथ एक कार में सवार होकर राजस्थान के मेंहदीपुर बाला दर्शन करने के लिए गए थे। इन चारों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top