हकेवि में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दखिले के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून

महेंद्रगढ़,29जून (परमजीत सिंह/विष्णु शर्मा)।
-हकेवि में स्नातकोत्तर के 42 कार्यक्रमों में 1447 सीटें उपलब्ध*

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के लिए पात्र अभ्यर्थी सोमवार 30 जून, 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि हकेवि में स्नातकोत्तर के 42 कार्यक्रमों में कुल 1447 सीटें उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है।
दाखिला प्रक्रिया के संबंध में विश्वविद्यालय के सीयूईटी के नोडल ऑफिसर डॉ. तेजपाल ढेवा ने बताया कि स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थी सोमवार 30 जून, 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके साथ-साथ अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु 01 जुलाई से 03 जुलाई 2025 तक करेक्शन विंडों भी अभ्यर्थियों के लिए खुली रहेगी। डॉ. तेजपाल ढेवा ने बताया कि पंजीकरण की इस प्रक्रिया के बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी और पहली काउंसलिंग की श्रेणीवार लिस्ट 07 जुलाई, 2025 को जारी होगी। जिसके आधार पर संबंधित कार्यक्रमों में दाखिले प्रदान किए जायेंगे। विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी http://cuhcuet.samarth.edu.in/pg/index.php के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। विस्तृत विवरण व जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cuh.ac.in पर उपलब्ध है।

#newsharyana.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top