कष्ट निवारण समिति के सदस्य बनने पर प्रदीप कुमार ने जताया विधायक कंवर सिंह यादव का आभार

महेंद्रगढ़,29जून (विष्णु शर्मा)।
गांव लावन निवासी प्रदीप कुमार को जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति (ग्रीवेंस कमेटी) का सदस्य नियुक्त किया गया है।प्रदीप कुमार ने विधायक कंवर सिंह यादव को मिठाई खिलाकर धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। प्रदीप कुमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधायक कंवर सिंह यादव एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा मेहनती कार्यकतार्ओं की सेवा भावना को देखकर ही पद देती है। कार्यकतार्ओं को पार्टी के लिए खूब मेहनत करनी चाहिए ताकि पार्टी में उन्हें और सम्मान मिल सके।पूर्व में मंडल अध्यक्ष, जिला सचिव,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनेक दायित्व का निर्वहन किया है।बीजेपी पार्टी से लंबे समय से जुड़कर पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है।इस अवसर पर राजदीप,कृष्ण कुमार,रणधीर सिंह आदलपुर,ललित, राहुल,सुजान, मोनू,अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top