जनसुनवाई का बेहतर विकल्प बने समाधान शिविर-डीसी विवेकभारती

नारनौल, 30 जून (परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।
डीसी डॉ विवेक भारती ने सुनीं 80 शिकायतें

हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘समाधान शिविर’ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निवारण में मील का पत्थर साबित हो रही है। इसी कड़ी में आज उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने लघु सचिवालय नारनौल में आयोजित शिविर में 80 नागरिकों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए तुरंत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि अब प्रत्येक शिकायत का निवारण एक सप्ताह के भीतर करके उसकी ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ दाखिल करना अनिवार्य होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि निर्धारित समय-सीमा में एटीआर दाखिल नहीं की जाती है, तो संबंधित अधिकारी को इसके लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया जाएगा। यह कदम शिकायतों के निपटान में तेजी और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
डॉ. भारती ने यह भी जानकारी दी कि नागरिकों की सुविधा के लिए प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सभी उपमंडल मुख्यालयों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनशिकायतें सुनी जाती हैं। नागरिक इन शिविरों में अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इससे दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को भी अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर एसडीएम रमित यादव और डीएसपी सुरेश कुमार सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top