Monday, June 30, 2025
Homeदेशआज के खास समाचार

आज के खास समाचार

नई दिल्ली,30जून (शैलेन्द्र सिंह/ब्यूरो)।
मध्य प्रदेश: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम के बैग को जलाने और आभूषण व नकद छिपाने के मामले में गिरफ्तार शिलोम जेम्स को लेकर शिलांग पुलिस रतलाम पहुंची।

शिलांग पुलिस ने मंगल मूर्ति कॉलोनी में एक घर पर छापा मारा, जहां आरोपी सिलोम जेम्स को साथ लेकर सोनम के बैग में रखे आभूषण, नकद और लैपटॉप की तलाश की गई, जिसे वह राजा रघुवंशी की हत्या के बाद इंदौर लेकर आई थी।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और पार्टी सांसद डिंपल यादव ने पायलट और भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के माता-पिता से मुलाकात की।

जम्मू-कश्मीर: रियासी जिले में चेनाब नदी पर स्थित सलाल बांध के द्वार, क्षेत्र में भारी बारिश के बाद जल स्तर बढ़ने के कारण खोल दिए गए हैं।

ओडिशा के पुरी में रथयात्रा के दौरान हुई भगदड़ के कारण तीन श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार ।

इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है।

उत्तराखंड: गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि चार धाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध हटा लिया गया है।

आयुक्त ने कहा कि यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में मौसम की स्थिति के आधार पर वाहनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

मंडी, हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश के बावजूद ब्यास नदी का प्रवाह सामान्य दर्ज किया गया है।

हिमाचल प्रदेश मौसम विभाग द्वारा 30 जून यानी आज भारी बारिश को लेकर कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके मद्देनजर मंडी जिले के सभी स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

चरखी दादरी – मंत्री रणबीर गंगवा का कांग्रेस पर हमला।
आज तक कांग्रेस संगठन नहीं बन पाई
अलग-अलग गुटों में बटी हुई है कांग्रेस।
एक दूसरे की टांग खींचने में लगे हुए हैं कांग्रेस नेता।

चंडीगढ़ – मुख्यमंत्री नायब सैनी की बैक टू बैक बैठक।
HSAMB के अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक।
दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक ।
मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं के संबंध में भी करेंगे बैठक।
वन विभाग के अधिकारियों के साथ भी करेंगे बैठक।
शाम 5:00 बजे वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक।

हरियाणा में मानसून ने दिए दस्तक।
अंबाला और यमुनानगर में देर रात से हो रही बारिश।
पंचकूला और झज्जर में भी देर रात हुई बारिश
IMD ने प्रदेश में बारिश का अलर्ट किया जारी।

दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा अपने पिता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर घेवरा मोड़ स्थित स्वाभिमान स्थल पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

दिल्ली: कोलकाता में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा द्वारा गठित चार सदस्यों सत्यपाल सिंह, मीनाक्षी लेखी, बिप्लब कुमार देब, मनन कुमार मिश्रा का फैक्ट फाइंडिंग पैनल कोलकाता का दौरा करेगा।

जम्मू, जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के लिए आज से पंजीकरण शुरू होने के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु जम्मू में प्रशासन द्वारा स्थापित विशेष केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को बालटाल और पहलगाम मार्गों से शुरू होगी। वर्तमान में, उन श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण चल रहा है जिन्होंने अभी तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं कराया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली एयरपोर्ट पहुंचे।

बरेली विधायक और मेयर उमेश गौतम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।

रामबन, जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले सुरक्षा अधिकारी और प्रशासन व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को बालटाल और पहलगाम मार्गों से शुरू होगी।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बरेली पहुंचने पर उनका स्वागत किया।

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों के साथ ‘मंथन बैठक’ की अध्यक्षता की।

जब से दैनिक भास्कर पर मोदी सरकार ने आईटी की छापेमारी करवाई कि है इस अखबार के मालिक पूरी तरह दंडवत हो गए हैं।

दैनिक भास्कर अखबार भोपाल के गुणगान गा रहा है, वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार ने भोपाल के बुरे हालात बयान किए हैं।

यमुनानगर,एशिया की सबसे बड़ी शुगर मिल में घुसा बरसात का पानी।

2 लाख 20 हजार क्विंटल चीनी हुई खराब।

50 करोड़ रुपए की चीनी पर फिरा पानी।

निकासी ना होने से गोदाम  में भरा बरसात का पानी।

मलवा निकलने के लिए करनी पड़ रही है कड़ी मशक्कत।

#newsharyama

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments