Monday, June 30, 2025
Homeहरियाणाजिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान के सेवानिवृत्ति पर हुआ समारोह का आयोजन

जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान के सेवानिवृत्ति पर हुआ समारोह का आयोजन

महेंद्रगढ़, 30 जून (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल संतोष चौहान का सेवानिवृत्ति समारोह बड़े हर्षौल्लास से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील दत्त जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नारनौल व सुभाष चंद सांभरिया जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ विक्रम सिंह जिला समन्वय ने किया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने संतोष चौहान के साथ बिताए अनुभवों को साझा किया और उनकी ईमानदारी वह कर्तव्य निष्ठा की सराहना की।
कार्यक्रम को डॉ विश्वेश्वर कौशिक खंड शिक्षा अधिकारी कनीना, श्रीमती अलका खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्रगढ़, सुनीता यादव खंड शिक्षा अधिकारी नांगल चौधरी, पवन कुमार खंड शिक्षा अधिकारी नारनौल, दिलबाग सिंह खंड संसाधन संयोजक कनीना व मुकेश कुमार खंड संसाधन संयोजक अटेली ने संबोधित किया।

सेवानिवृत्ति जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान के जीवन की कुछ महत्वपूर्ण बातें

उनका का जन्म 23 जून 1967 को अटेली क्षेत्र के प्रसिद्ध गांव नीरपुर में हुआ। आप राता कलां  में 12 नवम्बर 1991 को विज्ञान अध्यापक पर नियुक्त हुए। तत्पश्चात अटेली गर्ल्स में अपने सेवाए दी। कुंजीपुरा में आप मुख्य अध्यापक के पद पर आसीन हुए।आपने बिहाली स्कूल में प्राचार्य रहते हुए विद्यालय के उत्थान के लिए अपना श्रेष्ठतम योगदान दिया। प्राचार्य के रूप में अपने राता कलां  में सेवाएं दी। 1 अप्रैल 2022 को उप जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में आपकी पदोन्नति हुई। इस पद पर रहते हुए आपने शिक्षा सेवा के नए आयाम स्थापित किए। 1 जनवरी 2024 को आपकी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नति हुई। 5 अगस्त 24 से आप जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में आपनी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।यह बात महत्वपूर्ण है कि आपकी कर्मभूमि लगातार अपना ही जिला रहा अपने ही जिले में अपने ही लोगों को सेवा देने का,इतनी लंबी सेवा देने का यह अपने आप में बहुत ही अदभुत, आंनदायक संयोग है।आपका कार्यकाल निर्विवाद रहा। नए मानदंड अपने शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित किए।एक शिक्षक के रूप में,शिक्षा अधिकारी के रूप में आपकी कार्यशैली हमेशा प्रशंसित रही है। आप हमेशा बच्चों को,समाज को शिक्षक साथियों को लेकर चले हैं। इसी अद्भुत प्रबंधन शैली के कारण आज आप सर्वत्र प्रशंसा प्राप्त कर जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में सेवा निवृत हुए हैं। सेवा आपको संस्कार में प्राप्त हुई है।
इस अवसर पर भारत भूषण पायल रिटायर्ड प्राचार्य प्रेम कुमार यादव रिटायर्ड प्राचार्य प्रेम शर्मा रिटायर्ड हेडमास्टर करण सिंह कोऑर्डिनेटर उल्लास डॉ पंकज गौड़ व स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित थे।
#newsharyana

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments