पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार-कंवर सिंह यादव

महेंद्रगढ़, 30 जून (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह/विष्णु शर्मा)।

स्थानीय लघु सचिवालय के समीप अनहद शक्ति फाउंडेशन द्वारा संचालित एक पौधा, सौ नेकी अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक कंवर सिंह यादव व एसडीएम अनिल कुमार यादव मुख्यातिथि रहे। विधायक कंवर यादव व एसडीएम अनिल कुमार ने पौधरोपण अभियान का शुभारंभ कर आमजन को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने कहा कि अनहद शक्ति फाउंडेशन महेंद्रगढ़ शहर को हरा-भरा एवं सुंदर बनाने के लिए न केवल वृक्षारोपण कर रहा है, बल्कि पौधों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी स्वयं उठा रहा है। यह संगठन की सराहनीय पहल है। यह अभियान न केवल आॅक्सीजन के स्तर को बढ़ाने, बल्कि भावी पीढ़ियों को रोगमुक्त एवं जागरूक बनाने का भी माध्यम है। एसडीएम अनिल कुमार ने कहा प्रकृति बिना मानव जीवन संभव नहीं। एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव  समाज की कल्पना अधूरी है। पेड़- पौधे हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है जो हमें आॅक्सीजन के साथ-साथ ठंडी छाया भी देते हैं फल भी देते हैं। वातावरण में आॅक्सिजन का स्तर पूरा बने रहने से ही मानव जीवन सुरक्षित व तंदरूस्त बना रहता है।

पौधारोपण के दौरान उपस्थित संगठन के लोग व मुख्य अतिथि विधायक कवर सिंह यादव

संगठन की प्रमुख शैलजा यादव व पर्यावरण मित्र दल के प्रमुख मुकेश कुमार ने बताया कि इस अभियान तहत महेंद्रगढ़ में करीब 500 पौधे लगाए जाएंगे तथा संगठन द्वारा इनकी देखभाल की जाएंगी।  संगठन का उद्देश्य महेंद्रगढ़ को हरा भरा बनाना है। इस अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षक प्रो. डॉ. सुधीर लांबा, विधायक के पुत्र राहुल यादव, योगेश शास्त्री, प्रवीन कुमार, सरंपच कृष्ण यादव, सुमित गोयल, प्रवक्ता जयसिंह, श्याम लता, रणवीर सिंह, डॉ. संतोष लांबा, डॉ. भंवर सिंह कसाना, सुमेर सिंह, पवन जिंदल, विवेक मेहता, नीरज यादव, डॉ. अशोक कुमार यादव, राजकुमार, एडवोकेट रेखा यादव, हुकम सिंह, शिवकुमार यादव, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. मितु, डॉ. स्वाति यादव, डॉ. राजबीर यादव, सुदेश कुमार, प्रेम सिसोदिया, जगदेव, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top