पोषण अभियान योजना को सफल बनाने के लिए सजगता जरूरी: रमित यादव

नारनौल, 30 जून (परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिल रहा पौष्टिक आहार

पोषण अभियान योजना को सफल बनाने के लिए आज एसडीएम रमित यादव ने महिला एवं बाल विकास विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की।
एसडीएम रमित यादव ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनकी समय समय पर जांच जरूरी है ताकि बच्चों के स्वास्थ्य को कुपोषण से बचाने में जो भी समस्या आती है उसका समय पर निदान किया जा सके। इसके साथ ही अभिभावकों का भी सजग होना जरूरी है की वो सरकार की योजनाओं का लाभ लेते हुए बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। आंगनवाड़ी केंद्रों पर समय समय पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ की जांच की जाती है और आवश्यक चिकित्सा जांच व पौष्टिक आहार भी उपलब्ध करवाया जाता है। आंगनवाड़ी वर्करों द्वारा इनसे संबंधित डाटा ऑनलाइन किया जाता है ताकि प्रशासन के पास इसकी जानकारी समय पर उपलब्ध होती रहे।
इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी पवन भारद्वाज, एसईपीओ अंकित यादव, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से कुलदीप, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पोषण अभियान प्रियानी बिंदु, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सुनीता, सीमा व अनुज उपस्थित थी।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top