लोहारू के कर्नल शमशेर सिंह बिजारणिया का निधन

लोहारू,30जून (शैलेन्द्र सिंह)।
हरियाणा के जिले भिवानी के कर्नल शमशेर सिंह बिजारणिया का गुजरात के अहमदाबाद में निधन हो गया। वह अपने बेटे शुभम के एडमिशन के लिए माइका कॉलेज गए थे। वहां अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। सोमवार को उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
कर्नल शमशेर सिंह बिजारणिया भिवानी जिले के लोहारू उपमंडल के गांव ढाणी रहीमपुर के रहने वाले थे। उनकी कोलाबा (मुंबई) में तैनाती थी। कर्नल के चचेरे भाई रणवीर सिंह ने बताया है कि एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद कर्नल की तबीयत बिगड़ी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top