38 वर्ष की सेवा पूर्ण कर पंचायती राज के एसडीओ राजकुमार हुए सेवानिवृत्त

नारनौल, 30 जून (परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।
समस्त स्टाफ व संघर्ष समिति ने हर्षोल्लास के साथ किया सम्मानित

होटल रॉयल टूलिप में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के प्रधान एवं पूर्व चीफ मैनेजर चन्दन सिंह जालवान व समिति के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था, दिल्ली के वाइस चेयरमैन बिरदी चंद गोठवाल द्वारा कार्यकारी अभियंता (पंचायती राज), नारनौल में कार्यरत एसडीओ (पंचायती राज) राजकुमार को उनकी 38 वर्ष 1 माह 02 दिन की सेवा उपरांत सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनकी अर्धांगिनी शकुंतला रानी सहित उन्हें फूलमाला व पगड़ी पहनाकर, संविधान व डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए संघर्ष समिति की ओर से उनके उज्जवल भविष्य, लम्बी उम्र, स्वस्थ व सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुभ कामना की गई । वहीं पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता रमेश वर्मा, डीडीपीओ हरि प्रकाश बंसल, एसडीओ खुशबू , नरेन्द्र शर्मा, विनोद कुमार, राजकुंवर व अन्य एसडीओ, बीडीओ रेनुलता, इंजीनियरिंग एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान महेंद्र यादव, समिति चेयरमैन गजराज, लेखाकार सुनिल जांगड़ा, उप अधीक्षक सतबीर सिंह, कनिष्ठ अभियंता अश्विनी, विशाल, निशा, संदीप, ऋषिराज, समस्त सरपंच और ग्राम सचिवों ने सेवानिवृत्ति समारोह के आयोजन पर एसडीओ राजकुमार के मधुर सम्बन्ध व कार्यशैली की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें जलपान की व्यवस्था के साथ से सम्मानपूर्वक विदाई दी ।
इस अवसर पर आईईएस राजेश, प्रवक्ता मोहिनी, भीम सिंह, पूर्व मैनेजर प्रभाती लाल,  बंजारा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश, सचिव सुमेर सिंह गोठवाल, ठेकेदार अशोक, सतबीर सिंह,  लेखाकार बिजेंद्र, सहायक पंकज जांगड़ा व राजेश, कर्ण, समाजसेवी छाजूराम रावत, मानसिंह, सुभाष, विनीत, हर्ष, अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top