कानूनी सहायता के लिए फ्रंट ऑफिस स्थापित

नारनौल 30 जून (गजेन्द्र यादव/परमजीत सिंह)।
नालसा योजना के तहत निशुल्क एवं सक्षम विधिक सेवा-2010 के तहत न्यायिक कॉम्पलेक्स नारनौल में लोगों को कानूनी सहायता देने के लिए फ्रंट ऑफिस स्थापित किया गया है। फ्रंट ऑफिस में जुलाई माह में अधिवक्ता विजय कुमार व सुधीर कुमार लोगों को कानूनी जानकारी देंगे। इसी प्रकार अगस्त माह में अधिवक्ता सुरेश कुमार व अजय कुमार पांडेय तथा सितंबर माह में अधिवक्ता अनुप्रिया व विजय कुमार लोगों को कानूनी जानकारी देंगे।इसमें कोई भी नागरिक सुबह 9:30 बजे से सायं 5 बजे तक कानूनी सलाह व सहायता ले सकता है।
यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि नालसा स्कीम के तहत न्यायिक कॉम्पलेक्स नारनौल में कानूनी सहायता के लिए फ्रंट ऑफिस स्थापित किया गया है। इसमें कोई भी व्यक्ति निशुल्क कानूनी जानकारी ले सकता है। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय के दूरभाष नंबर 01282-250322 पर भी आमजन फोन कर कानूनी जानकारी ले सकते हैं।
इसके अलावा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी फोन कर कानूनी जानकारी ले सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top