महासचिव महेश जोशी ने रेडक्रॉस कार्यालय का किया दौरा

नारनौल, 30 जून(परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।

हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी के महासचिव महेश जोशी ने गतदिवस रेडक्रॉस कार्यालय का दौरा किया तथा सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक की।
महासचिव महेश जोशी ने जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित गतिविधियों में सहयोग करने वाली सामाजिक संस्थाओं की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने भविष्य में और भी अधिक उत्साह से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के दिशानिर्देशानुसार चलाए जा रहे नशा मुक्ति पर अभियान को और अधिक गति देने पर जोर दिया। इस मौके पर महासचिव महेश जोशी ने दिव्यांगजन को तिपहिया साईकिल भी वितरित की।

दिव्यांगों को साइकिल वितरित करते महासचिव महेश जोशी

रेडक्रास से डा. एसपी सिंह ने फूलों का बुक्का देकर महासचिव का स्वागत किया।
इस बैठक में माता सती वैलफेयर समिति प्रधान सिकन्दर गहली, किशनलाल शिक्षा एवं जनसेवा समिति नारनौल के प्रधान पवन यादव, युवा साथी ग्रुप ढाणी बाठोठा के प्रधान टींकू, नेकी की दीवार नीडी हैल्प ग्रुप नारनौल के प्रधान मनीष गोगिया, संत निरंकारी मण्डल नारनौल के प्रधान राम नारायण, झल्लूराम सेवा समिति नांगल काठा के प्रधान राजेश, सहगल फाउन्डेशन के प्रधान रामदिया कश्यप के अलावा रेडक्रास से जिला प्रशिक्षण अधिकारी प्रेमप्रकाश, लेखा लिपिक ओमप्रकाश, डिवीजनल कमांडर टेकचंद यादव, लिपिक घनश्याम, कर्मबीर, सचिन अग्रवाल, सत्यवीर सिंह एवं सुनिल कुमार उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top