महेंद्रगढ़, 1 जुलाई (परमजीत सिंह)।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालडा बॉस में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों की मासिक बैठक का आयोजन चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पिंकी जांगडा एवं डॉ. जीत शर्मा की अध्यक्षता में हुई! बैठक का संचलन स्वास्थ्य निरीक्षक रणबीर सिंह एवं स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान ने संयुक्त रूप से किया !इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालडा बाँस की प्रभारी डॉक्टर पिंकी जांगडा एवं डॉक्टर जीत शर्मा ने लिंग अनुपात, एनीमिया और मलेरिया व डेंगू को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को जागरूक करते हुए बताया कि अपने अपने अधीन आने वाले गांवों में असंतुलित लिंग अनुपात को ठीक करने के लिए अधिक से अधिक जागरुकता बैठकों का आयोजन करे और ग्रामीणों को बेटा बेटी में भेदभाव नहीं करने एवं बेटियों की अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित करे, लिंग जांच करवाने संबंधी कोई जानकारी मिले तो इसकी हमे तुरंत सूचना दे! डॉक्टर पिंकी जांगडा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर उनकी नियमित जांच करे, ग्रामीणों के हीमोग्लोबिन की नियमित जांच करने चाहिए और जिनका हीमोग्लोबिन कम है उनको आयरन की गोली दे! डॉक्टर जीत शर्मा एवं स्वास्थ्य निरीक्षक रणबीर सिंह ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए एंटी लार्वा एक्टिविटी करने व मलेरिया व डेंगू के बारे में ग्रामीणों विस्तार से जानकारी देकर जागरूक करे! इस अवसर पर एलएचवी रोशनी देवी,स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान, अशोक देवनगर, सतीश खैरवाल,बॉबी, कर्मवीर,मनोज देवास, उदय सिंह आई ए,सुनीता ए एन एम ,शकुन्तला एएनएम,कमला, प्रवीण,शर्मिला,रितु,रचना कमला ,मन्नू ,रेणु कुमारी,सोनू , रेणु नर्सिंग ऑफिसर रेणु,कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ.पूनम रेबारी, डॉ.हिमांशु ,डॉ प्रदीप, महिपाल वार्ड अटेंडेंट , सरोज आदि कर्मचारी उपस्थित रहे !
#newsharyana
