नारनौल,1 जुलाई(परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव/विष्णु शर्मा)।
हर एक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए : चेयरपर्सन कमलेश सैनी
जिला रेड क्रॉस समिति के सचिव बलवान सिंह के मार्गदर्शन व सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार की अध्यक्षता में आज डॉक्टर-डे के अवसर पर रेडक्रॉस भवन में किशन लाल शिक्षा एवं जन कल्याण समिति नारनौल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने रक्तदान शिविर में संबोधित करते हुए कहा कि हर एक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के काम आता है।

रेडक्रॉस से डॉ एसपी सिंह ने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले स्वैच्छिक रक्तदाताओं में जयपुर हार्ट एण्ड जरनल होस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एसएस यादव एवं सीबीएम होस्पिटल के डा. प्रदीप ने रक्तदान कर अन्य स्वैच्छिक रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की।
इस मौके पर सामाजिक संगठनों की ओर से रक्तदाताओं को जाटी का पौधा भेंट किया।
इस अवसर पर रक्त कोष अधिकारी डॉ. संगीता यादव, जिला प्रशिक्षण अधिकारी प्रेमप्रकाश, सीनियर ऑफिसर अंकित यादव, विनोद चौधरी, संजय शर्मा, पवन कुमार यादव, महेन्द्र शर्मा, विजय जिन्दल, सिकन्दर गहली, मनीष गोगिया, मुकेश यादव, पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा, टेकचंद यादव सुभाषचंद, सुनील कुमार मौजूद थे।
#newsharyana
