महेंद्रगढ़,1जुलाई (परमजीत सिंह/विष्णु शर्मा)।
आज सुबह तेज बरसात होने की वजह से महेंद्रगढ़ शहर में जल भराव की समस्या होने पर विधायक कंवर सिंह यादव और एसडीएम अनिल कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर जल भराव की स्थिति का जायजा लिया।विधायक कंवर सिंह यादव,एसडीएम अनिल कुमार यादव और एसडीओ जीयाराम के साथ सुबह हुई बारिश का महेंद्रगढ़ शहर में कई स्थानों का निरक्षण करते हुए जल भराव देखा तो संबंधित अधिकारियों को पानी निकासी के लिए उचित कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए।जल निकासी प्रणालियों को ठीक करें ताकि बारिश का पानी आसानी से निकल सके।जिससे आमजन को आने जाने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो सके।विधायक कंवर सिंह यादव ने जनस्वास्थ विभाग और नगर पालिका कर्मचारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में जल भराव की समस्या नहीं आनी चाहिए।विधायक कंवर सिंह यादव ने स्थानीय लोगों से भी अपली की है कि अपने घरों का कूड़ा नगर पालिका की निर्धारित गाड़ियों में ही डाले और उसे नालियों ओर सड़कों के किनारे ना फंके।अधिकारियों को जल्द से जल्द जल निकासी के कार्य को पूर्ण करने का आदेश दिया।
#newsharyana
