महेंद्रगढ़, 1 जुलाई (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
सरपंच के बार-बार नोटिस देने पर भी नहीं जागा बिजली विभाग
बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने
गांव पाली में आज सुबह तेज वर्षा में जर्जर हालत में हो चुका एक पोल गिरने से एक महिला की मौके हो गई । जिसके कारण ग्रामीणों में भारी रोष है। बताया जा रहा है कि सरिता देवी पत्नी रमन सिंह सुबह मंदिर में जल चढ़ाने गई थी,उनके वापस आते समय तेज वर्षा होने लगी जिससे जर्जर हालत में हो चुका बिजली का पोल उनके ऊपर आ गिरा। जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सरपंच देशराज सिंह फौजी ने बताया कि गांव के सभी जर्जर पोल एवं लाइनों की शिकायत जनवरी में बिजली विभाग को दी गई थी। उसके बाद भी अनेकों बार नोटिस में डाला गया। लेकिन किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे एक्शन व एसडीओ ने पोल एवं सभी लाइनों को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।
#newsharyana
