दिल्ली, 3जुलाई (ब्यूरो)|
डीसीपी साउथ ईस्ट, हेमंत तिवारी ने बताया कि लाजपत नगर में कल रात डबल मर्डर हो गया।उन्होंने बताया कि कल रात 9:43 बजे लाजपत नगर-1 से कुलदीप (44) की पीसीआर कॉल आई। उसने बताया कि उसकी पत्नी और बेटा उसकी कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। दरवाज़ा बंद है और गेट और सीढ़ियों पर खून के धब्बे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और जबरन गेट खोला गया।
दो शव मिले:
महिला और उसके बेटे के शव मिले। शवों की पहचान रुचिका सेवानी (42) और कृष सेवानी (14) के रूप में हुई है। रुचिका सेवानी अपने पति के साथ लाजपत नगर मार्केट में गारमेंट की दुकान चलाती है।
मुख्य आरोपी मुकेश (24) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह गारमेंट शॉप में ड्राइवर/शॉप हेल्पर के तौर पर काम करता है। आगे की जांच जारी है।
#newsharyana
