महेंद्रगढ़,3जुलाई (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय धौली प्रांगण में वीरवार को पौधरोपण कर फल व फूलदार पौधे लगाए गए। विद्यालय के लिपिक एवं कर्मचारी नेता सुजान मालड़ा ने बताया कि एस एस अध्यापक सुरेन्द्र पाल खिची ने अपनी शादी की 35 वीं वर्षगांठ पर विद्यालय परिसर में चीकू का आठ फुट ऊंचा पौधा सहित गुड़हल व अन्य फूलदार पौधे लगाकर इस दिन को विशेष दिन बनाया। मुख्याध्यापिका मुकेश देवी ने सुरेन्द्र पाल खिची द्वारा शादी की वर्षगांठ पर पौधारोपण की पहल की है। जो बहुत ही सराहनीय कदम है। अधिकतर लोग ऐसे अवसर पर अनावश्यक कार्यों में रुपए खर्च करते है। जिसका आनंद कुछ समय तक ले सकते है। परन्तु पौधारोपण करने से जहां पर्यावरण शुद्ध होता है वहीं आने वाले समय में ये हमें फल और ठंडी छाया भी देंगे। इसलिए हमें ऐसे शुभ अवसरों पर फिजूलखर्च ना करके जन हित, पर्यावरण संरक्षण आदि कार्य करने चाहिए। सुरेन्द्र पाल खिची ने पौधारोपण कर कहा यह कार्य करने से उनका मन बहुत प्रसन्न है। उन्होंने पौधे को पेड़ होने तक इसकी देखभाल करने व संरक्षण करने की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ व बच्चे उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन – शादी की वर्षगांठ पर पौधारोपण करते सुरेन्द्र पाल साथ में मुख्याध्यापिका मुकेश देवी व अन्य।
#newsharyana
