निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता : रणबीर सिंह गंगवा

नारनौल,(परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।
हरियाणा के जनस्वास्थ्य एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने आज नारनौल के रेस्ट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में सड़क एवं भवन निर्माण में गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होगा। जो अधिकारी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
इससे पहले भी ऐसे मामलों में कड़ा कदम उठाया गया है। कई अधिकारियों को चार्जसीट भी किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 12 फिट के लिंक रोड को बढ़ाकर 18 फिट का करने का कार्य करेंगे। कोई भी रोड 12 फिट की नहीं रहेगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति को साफ एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है। सरकार ने हर घर नल से जल पहुंचने का लक्ष्य भी 2022 में ही पूरा कर लिया है। प्रदेश में दस हजार से ऊपर की आबादी वाले गांवों में पेयजल व सीवरेज की व्यवस्था की जाएगी।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top