गर्भवती महिलाओं में घटते लिंगानुपात को लेकर पाथेडा में लगाया जागरूकता शिविर

महेंद्रगढ़,4जुलाई (परमजीत सिंह)।      प्राइमरी हेल्थ सेंटर धनौन्दा के अंतर्गत ग्राम पाथेड़ा में शुक्रवार को पीएमएसएमए योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अस्पताल की डॉ. दीक्षा शर्मा एमडीएस डेंटल सर्जन ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से “सहेली कार्यक्रम” की शुरुआत की।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आंगनवाड़ी वर्कर और आशा वर्कर को “बेटी बचाओ” की शपथ भी दिलाई गई। घटते लिंगानुपात पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी वर्कर और आशा वर्कर की भूमिका को रेखांकित करते हुए निर्देश दिए गए कि वे सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराएं और उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। इसके लिए एक विशेष स्वास्थ्य चार्ट भी तैयार किया गया।

इस शिविर में हेल्थ इंस्पेक्टर पवन कुमार भारद्वाज, कुमार, स्वास्थ्य कर्मी बलजीत यादव, मुसम्म व अरुणा, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर कुसुम, ग्राम पंचायत पाथेड़ा की सरपंच मीनू देवी तथा गांव की सभी आशा वर्कर उपस्थित रहीं।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top