रामलीला परिषद् में प्रशासक एवम् चुनाव अधिकारी मुकेश लावनियाँ ने सँभाला कार्यभार

महेंद्रगढ़, 4 जुलाई (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।

आज श्री रामलीला परिषद् महेंद्रगढ़ में नये प्रशासक एवम् चुनाव अधिकारी पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनियाँ ने अपना कार्यभार सम्भाल लिया। परिषद प्रांगण में पहुँचने पर प्रशासक एवम् चुनाव अधिकारी मुकेश लावणियाँ ने परिषद् प्रांगण स्थित बालाजी के मंदिर  में माथा टेककर बालाजी का आशीर्वाद लिया। परिषद् के पदाधिकारियों और कलाकारों ने उनका पटका पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया। परिषद् के पूर्व कार्यकारी प्रधान अमित मिश्रा ने कहा कि रामलीला परिषद् में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनियाँ को जिला रजिस्ट्रार फर्म एवम् समितियाँ द्वारा प्रशासक लगाया गया है। पूरा परिषद परिवार उनका कार्यभार सँभालने पर उनका स्वागत और अभिनंदन करता है और आगे परिषद् की पूरी कार्यवाही में उनका कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का आश्वासन देता है।
प्रशासक एवम् चुनाव अधिकारी मुकेश लावनियाँ ने बताया कि आज उन्होंने श्री रामलीला परिषद् में फर्म एवम् सोसाइटीज के जिला रजिस्ट्रार के आदेशानुसार कार्यभार सम्भाला है और कार्यभार सम्भालने की जानकारी जिला रजिस्ट्रार को भेज दी है। उन्होंने परिषद के सभी सदस्यों और कलाकारों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में काम करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन साँय 5 से 6 बजे तक परिषद कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। सभी कलाकार और पूर्व पदाधिकारी उनसे मिलकर संस्था के हित में अपने सुझाव दे सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व संरक्षक आनन्द शर्मा, पूर्व नगरपालिका प्रधान रामचंद्र जाँगड़ा, पूर्व प्रधान अतुल दीवान, राजेन्द्र पोपली, आशु बोहरा, अनिल सेठ, प्रवीण दीवान, गिरधर कनौड़िया, सुनील यादव, विक्रम यादव, प्रमोद, शेर सिंह आदि परिषद् परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top