सेहलंग पैक्स चैयरमेन लकी राम सोनी व प्रबंधक अभय सिंह को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए विशेष रूप से नई दिल्ली में सम्मानित किया गया

महेंद्रगढ़,4जुलाई (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।

नई दिल्ली नाबार्ड भवन में राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन

सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और निरंतर लाभप्रद संचालन के लिए हरियाणा की सेहलंग पैक्स को नई दिल्ली स्थित नाबार्ड भवन में आयोजित राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन के दौरान सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन में देशभर के सहकारिता विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय मुख्य सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान हरियाणा से सेहलंग पैक्स के चेयरमैन लखीराम सोनी एवं प्रबंधक अभय सिंह यादव को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों के साथ सहकारिता क्षेत्र के विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में चेयरमैन लखीराम सोनी ने कहा कि “किसान का असली बैंक सहकारी बैंक होता है। किसान और सहकारिता संस्थाएं एक-दूसरे की पूरक हैं।” उन्होंने सुझाव दिया कि पैक्स को अब समयानुसार खाद, बीज, कीटनाशक दवाइयां और ऋण जैसी सुविधाएं किसानों को उपलब्ध करवानी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 11 वर्षों से हरियाणा में किसी भी नए MCL (Member Credit Limit) को बनाकर ऋण नहीं दिया गया है, जिससे किसानों को आर्थिक मदद में रुकावट आई है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़कर उन्हें ऋण प्रदान किया जाए।
सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि हरियाणा में वर्तमान में 730 पैक्स कार्यरत हैं और दिसंबर 2025 तक इन्हें पूर्णतः कंप्यूटराइज्ड कर दिया जाएगा, जिससे किसानों को डिजिटल माध्यम से अधिकतम सुविधाएं प्राप्त होंगी।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार वर्ष 2025 को “सहकारिता वर्ष” के रूप में मना रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय किसानों को अनेक सुविधाएं प्रदान कर, उन्हें आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top