आज दिन भर की ताजा खबरें

नई दिल्ली, 4जुलाई (शैलेन्द्र सिंह/ब्यूरो)।

3 महीनों में महाराष्ट्र के 767 किसानों ने आत्महत्या की।

– जून में मनरेगा में काम की मांग की वृद्धि।

– जीएसटी संग्रह वृद्धि 50 महीनों में सबसे धीमी।

– पहले तिमाही में डायरेक्ट टैक्स संग्रह में 1.39% की कमी।

– जून में यूपीआई लेनदेन में 4%, मात्रा में 28 करोड़ की कमी।

– जून में कार की बिक्री में 6.4% की कमी।

– जून में डीजल की खपत में 4.8% की कमी।

– जून में बिजली की खपत में 1.5% की कमी।


आप चाहें तो इससे मुँह फेरकर आजतक पर प्रधानमंत्री का घाना में स्वागत देखते रहें और व्हाट्सएप पर ITcell के भेजे मुसलमान/पाकिस्तान वाले पोस्ट को फारवर्ड करने का सुख प्राप्त करते रहें!
(सौजन्य: सुप्रिया श्रीनेत)

बाबा बजरंग बली से सीधे संबंधो के दावे के बावजूद हादसा।

पाखंड केंद्र बागेश्वर में टिन शेड गिरने से हादसा, एक को मिला मोक्ष… ढोंगी धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन मनाने आए थे अंधभक्त।

भविष्यवक्ता ने अपने आश्रम में दुर्घटना होने से पहले पर्ची निकाल दी होती तो अंध भगत मरने और घायल होने से तो बच जाते..??

मोदी सरकार ने पाकिस्तानी टीम को भारत आने की इजाज़त दी।

अब पाकिस्तान के हॉकी खिलाड़ी भारत की जमीन पर एशिया कप और जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे।

अगर यही फैसला कांग्रेस ने किया होता तो सोचिए क्या होता।

याद रहे- 2 महीने बाद भी हमले में शामिल एक भी आतंकी मारा नहीं गया।

सरकार ने दिल्ली में 10 साल पुरानी गाड़ियों को जब्त करने का काम बंद कर दिया है।

जनता के विरोध को सरकार ने तकनीकी कारण नाम दिया है।

सोचिए.. सिर्फ 3 महीनों में महाराष्ट्र में 767 किसानों ने आत्महत्या कर ली।

क्या ये सिर्फ आंकड़ा है? नहीं। ये 767 उजड़े हुए घर हैं। 767 परिवार जो कभी नहीं संभल पाएंगे।

और सरकार? चुप है। बेरुख़ी से देख रही है।

हिसार की वसूली गैंग

सामाजिक कार्यकर्ता के बाद अब आरटीआई कार्यकर्ता भी अवैध वसूली में फंसा।

हिसार वसूली गैंग।

राष्ट्रवादी पार्टी के बड़े नेता ने लोगों से अवैध वसूली करने वाले पत्रकारों की मदद करने का मोर्चा संभाल लिया है।

हरियाणा के पलवल में एक लाख रूपये की रिश्वत लेते सीएमओ गिरफ्तार।

हिसार :- सड़क निर्माण में घटिया क्वालिटी का मुद्दा उठाया तो ठेकेदार ने अधूरी छोड़ दी सड़क।

ग्रामीणों का आरोप :- ठेकेदार ने कहा मुझसे ऐसी ही बनेगी सड़क, कोई बढ़िया बनाता हो उससे बनवा लेना।

बीजेपी विधायक रणधीर पनिहार के बेटे ने नारियल फोड़कर शुरू करवाया था शाहपुर किरतान सड़क का काम।

बीते 14 महीने से लटका हुआ है सड़क का काम।

PWD मंत्री रणबीर गंगवा के काफिले की गाड़ियां एक्सीडेंट होने का मामला संदेहास्पद।

10 बजे अपने घर पहुंच गए थे मंत्री तो 2 बजे हाइवे पर कैसे हुआ एस्कार्ट गाड़ियों का एक्सीडेंट।

हांसी एसपी ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू करवाई।

बडा फैसला : कच्चे कर्मचारियों को झटका, सरकारी विभाग में संवेदनशील पदों से हटाए जाएंगे; पक्के कर्मचारी होंगे नियुक्त।

रेवाड़ी जिले में हुई बिहार के नायब तहसीलदार का नियुक्ति।

डहीना तहसील में लगाई ड्यूटी।

हरियाणा वाले इजराइल में दिहाड़ी करेंगे और हरियाणा में बिहारी तहसीलदार लगेंगे।

गुरुग्राम – राष्ट्रीय शहरी निकाय सम्मेलन का आज समापन
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय रहेंगे मौजूद
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी रहेंगे मौजूद
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी रहेंगे मौजूद
स्पीकर हरविंदर कल्याण रहेंगे मौजूद।

पंचकूला – 32वें मैंगो मेले का आज होगा शुभारंभ
मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे मैंगों मेले का शुभारंभ।
आमों की 500 किस्मों को किया जाएगा प्रदर्शित
देशभर से आम उत्पादक मेले में जुटेंगे।

दिल्ली: पुरानी गाड़ियों को ईंधन न देने पर सरकार का U-टर्न, कहा- ईंधन न देने की व्यवस्था तर्क संगत नहीं है।
दिल्ली में CAQM के सुझाव पर जब्त होने लगी थी गाड़ियां।

आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने प्रदेश सह-प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद श्री सुरेंद्र सिंह नागर जी से दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

🔸PM मोदी पहुंचे त्रिनिदाद और टोबैगो, पीएम कमला ने किया जोरदार स्वागत…दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

🔸Weather Woes: भारी बारिश से उत्तराखंड में कई सड़कें धंसीं, चार धाम यात्रा बाधित, हिमाचल में 55 लोग अब भी लापता

🔸Russia Recognise Taliban: अफगानिस्तान में तालिबान शासन को रूस की औपचारिक मान्यता, ऐसा करने वाला पहला देश बना

🔸US Big Beautiful Bill: अमेरिकी कांग्रेस में 218-214 के अंतर से पारित हुआ विधेयक, अब राष्ट्रपति करेंगे दस्तखत

INDIA ब्लॉक सिर्फ लोकसभा के लिए था… विपक्षी एकता के ताबूत में AAP की आखिरी कील

🔸दिल्ली हाईकोर्ट की पतंजलि च्यवनप्राश के विज्ञापन पर रोक:डाबर बोली- हमारा च्यवनप्राश आयुर्वेदिक औषधि, ऐसे विज्ञापन प्रोडक्ट को बदनाम कर रहे।

🔸दलाई लामा के उत्तराधिकारी के मुद्दे पर चीन का कड़ा ऐतराज़, लेकिन तिब्बती लोगों में ख़ुशी की लहर

🔸Indians Hostage in Mali: अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन ने माली में 3 भारतीयों को बनाया बंधक, रेस्क्यू के प्रयास जारी

🔸महाराष्ट्र में 2025 की पहली तिमाही में 767 किसानों ने आत्महत्या की, विपक्ष का सरकार पर निशाना

🔸दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर रोक रुकी: जन विरोध के बाद सरकार ने EOL नीति पर लगाई ब्रेक

🔸​​पीएम मोदी का घाना संसद में ऐतिहासिक संबोधन, “ग्लोबल साउथ की आवाज अब सुना जाए”

🔸Bangladesh: शेख हसीना के प्रत्यर्पण का प्रयास कर रहा बांग्लादेश, भारत को लिखा पत्र

🔸​​जेपी नड्डा के पिता ने 100वां जन्मदिन मनाया:हिमाचल में विशेष पूजा-अर्चना कराई, घर पर उत्सव जैसा माहौल, कई नेता बधाई देने पहुंचे

🔸​​​​​पाकिस्तान हॉकी टीम को भारत आने की मंजूरी: एशिया कप 2025 और जूनियर वर्ल्ड कप में होगी शिरकत

🔸​एक लाख करोड़ से अधिक के रक्षा सौदों को मंजूरी : वायु रक्षा प्रणाली होगी मजबूत, आपूर्ति श्रृंखला का प्रबंधन बनेगा बेहतर 

🔸‘हमारे पास महज कुछ सेकंड का समय था नूर खान एयरबेस पर भारत के ब्रह्मोस हमले से कांप उठा था पाकिस्तान, पाक PM के सलाहकार ने स्वीकारा

🔸​फरार, फिर भी राजनीति में सक्रिय! सपा विधायक सुधाकर सिंह भगोड़ा घोषित… 39 साल पुराने केस में 10 जुलाई को अहम सुनवाई

🔹इंग्लैंड ने 3 विकेट गंवाए, भारत 510 रन आगे:शुभमन का दोहरा शतक, जडेजा ने फिफ्टी लगाई; बशीर को 3 विकेट

पीएम मोदी का घाना की संसद में संबोधन, बोले- यहां की धरती लोकतंत्र की भावना से भरी हुई, मेरा आना सौभाग्य की बात

अपने इस संबोधन में उन्होंने दोनों देशों के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि भारत और घाना दोनों के अतीत पर उपनिवेश के ‘दाग’ हैं लेकिन दोनों देशों की भावना हमेशा स्वतंत्र एवं भयमुक्त रही। भारत और घाना दोनों अपनी समृद्ध विरासत से प्रेरणा और ताकत ग्रहण करते हैं। पीएम ने कहा कि ‘हमारी दोस्ती सुगर लोफ पाइनएपल से ज्यादा मीठी है

भारतीय सेना को मिलेंगी नई मिसाइलों से लेकर बख्तरबंद गाड़ियां, रक्षा मंत्रालय ने दी 1.05 लाख करोड़ की खरीद को मंजूरी

यात्रीगण ध्यान दें…रेलवे ने बदला नियम,रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट बनने के नियमों में भी बड़ा परिवर्तन कर दिया है। रेलवे के नए नियमों के मुताबिक, अब यात्रियों को एक दिन पहले ही पता चल जाएगा कि उनका टिकट कंफर्म हुआ या नहीं

सेना को जल्द मिल रहे हैं Apache हेलिकॉप्टर्स, बॉर्डर पर तैनाती से PAK के उड़ेंगे होश,

RSS प्रांत प्रचारकों की आज से दिल्ली में बैठक, भाजपा अध्यक्ष चुनाव की तारीख तय होना संभव, संघ संविधान में सोशलिस्ट-सेक्युलर शब्दों पर देशव्यापी विमर्श करेगा

सामाजिक सद्भाव के लिए आरएसएस घर-घर करेगा संपर्क, साहित्य लेकर पहुंचेंगे स्वयंसेवक

जेपी नड्डा के पिता ने 100वां जन्मदिन मनाया, हिमाचल में विशेष पूजा-अर्चना कराई, घर पर उत्सव जैसा माहौल, कई नेता बधाई देने पहुंचे

केजरीवाल का ऐलान- बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP, अब कांग्रेस से गठबंधन नहीं, INDIA अलायंस लोकसभा के लिए था

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगा बैन हटा लिया गया है। इसे लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को पत्र लिखा और राजधानी में एक जुलाई से लागू हुए एंड-ऑफ-लाइफ (ईओएल) वाहनों के नियमों की कमियां गिनाईं। साथ ही उन्होंने पुरानी गाड़ियों को फ्यूल न देने के निर्देश पर रोक लगाने को कहा। पुरानी गाड़ियों की जब्ती पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। 

अमरनाथ यात्रा- पहले दिन 12,348 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, दूसरा जत्था पहलगाम बेस कैंप से गुफा के लिए रवाना; अब तक 3.5 लाख रजिस्ट्रेशन

ओडिशा भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान गिरफ्तार, समर्थकों ने सरकारी अफसर को ऑफिस में घुसकर पीटा था, लात-घूंसे मारने का वीडियो वायरल हुआ

जालोर में मूसलधार बारिश से वणधर नदी उफान पर, बह गई इको कार, चालक को पुलिसकर्मी ने बचाया, महाराष्ट्र समेत 13 राज्यों में 24 घंटे से लगातार बारिश, मध्य प्रदेश-ओडिशा में 2 सर्कुलेशन एक्टिव; गोवा में आज सभी स्कूलों की छुट्‌टी

भारत बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड से 510 रन आगे, गिल का दोहरा शतक, जडेजा ने 89 रन बनाए; पहली पारी में इंग्लिश टीम का स्कोर 77/3

अमेरिकी संसद में ट्रंप की बड़ी जीत, विपक्ष को मात दे पास कराया ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’

पीएम मोदी बोले- त्रिनिनाद की प्रधानमंत्री कमला बिहार की बेटी, राम मंदिर का मॉडल, महाकुंभ का जल गिफ्ट किया; कहा- भारतीय प्रवासी दिल में रामायण लाए

हमारे लिए अब चंदा मामा दूर के नहीं…’, त्रिनिदाद और टोबैगो में PM मोदी बोले- हम सिर्फ खून और सरनेम से नहीं जुड़े

उप सेना प्रमुख बोले- एक बॉर्डर, तीन दुश्मन, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने हमें हथियारों की टेस्टिंग लैब समझा; तुर्किये ने पाकिस्तान को ड्रोन दिए

‘भारत-पाक संघर्ष में अपने हथियारों की टेस्टिंग कर रहा था चीन’, ऑपरेशन सिंदूर पर उप सेना प्रमुख का बड़ा बयान,उन्होंने कहा, “पाकिस्तान मोर्चे पर सामने था, वहीं चीन उसे हर संभव मदद दे रहा था। हालांकि, इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है। पिछले पांच सालों में पाकिस्तान जिन हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है, उनमें से 81 फीसदी चीन के हैं

एक साथ तीन दुश्मनों से जंग; सेना बोली- ऑपरेशन सिंदूर में तुर्की और चीन भी थे पाक के साथ

मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद विवादित ढांचा नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका खारिज की

अमित शाह का पुणे दौरा; ‘श्रीमंत थोरले बाजीराव पेशवा’ की प्रतिमा का किया अनावरण,हाल फिलहाल में यह अमित शाह का महाराष्ट्र का पांचवां दौरा है, जो राज्य में आगामी स्थानीय और नगर निकाय चुनावों से पहले हो रहा है। राज्य में इस साल अक्तूबर-नवंबर में चुनाव होने की उम्मीद है।

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामला: हाईकोर्ट ने ईदगाह को ‘विवादित ढांचा’ मानने से किया इनकार, हिंदू पक्ष को झटका

इंडिया टुडे ने एक रिपोर्ट दी है, जिसके अनुसार बीजेपी को पहली बार महिला अध्यक्ष मिल सकती है। इसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। उनकी हाल ही में पार्टी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से हाल ही में बीजेपी मुख्यालय में मुलाकात हुई थी। इसलिए, उनके नाम की चर्चा शुरू हुई हैं

आंध्र प्रदेश की राजनीति में एक अहम नाम, डी. पुरंदेश्वरी, जिनका नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. पुरंदेश्वरी आंध्र प्रदेश से सांसद हैं और राज्य में बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं. उन्हें सुषमा स्वराज जैसी एक प्रभावशाली वक्ता के रूप में जाना जाता है. तेलुगु, तमिल, हिंदी, अंग्रेजी और फ्रेंच जैसी कई भाषाओं पर उनकी बेहतरीन पकड़ है, जो उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाती है

महाराष्ट्र: गुटखा पर पाबंदी बेअसर? भाजपा विधायक पाचपुते बोले- विधान भवन तक थूक के दाग, FDA पर लगाए गंभीर आरोप,पाचपुते ने महाराष्ट्र एफडीए पर गुटखा पाबंदी लागू न करने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि विधान भवन तक गुटखे के दाग हैं।अगर लोग यहां नहीं रुक रहे, तो राज्य में कैसे रुकेंगे?

मुंबई में कबूतरों से फैल रही बीमारियों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने BMC को कबूतर-खानों को बंद करने का आदेश दिया है। कबूतर-खानों पर कार्रवाई शुरू होगी। जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इसी तरह की समस्या को लेकर दिल्ली में भी याचिका दाखिल हुई है जिसकी सुनवाई लंबित है

जज यशवंत वर्मा की मुश्किलें बढ़ी, पद से हटाने के प्रस्ताव पर विपक्षी दलों की मिली मंजूरी

हिमाचल-मानसून सीजन में 43 की मौत, ₹500 करोड़ का नुकसान, लैंडस्लाइड के चलते केदारनाथ मार्ग बंद; प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा

राजस्थान का मौसम अपडेट,खूब बरस रहा मॉनसून; शुक्रवार को 3जिलों में अति भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट,जालोर में 5 इंच से ज्यादा बरसात,

‘शुक्रवार से दुनियाभर के देशों को टैरिफ पत्र भेजने जा रहे हैं’, India-US ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों हरे निशान पर
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top