महेंद्रगढ़ में जनभागीदारी से ‘सघन स्वच्छता अभियान-2025’ बना मिसाल

नारनौल, 4 जुलाई(परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।
प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ और हरियाणा के मुख्यमंत्री के ‘स्वच्छ हरियाणा, स्वस्थ हरियाणा’ के संकल्प को महेंद्रगढ़ जिले ने एक नई ऊंचाई दी है। जिले में जारी ‘सघन स्वच्छता अभियान-2025’ अब सिर्फ एक सरकारी पहल नहीं बल्कि जन-जन की मुहिम बन चुका है। इस अभूतपूर्व आंदोलन ने पूरे जिले में स्वच्छता के प्रति एक नया उत्साह और जागरूकता पैदा की है। इस अभियान से महेंद्रगढ़ जिला न केवल स्वच्छ बल्कि स्वस्थ भी बनेगा।
आज जिले के कांटी, गुढ़ा, मेघनवास, हाजीपुर, मूसनोता, जवाहर नगर, मुंडिया खेड़ा, जैसे गांव शामिल हैं। यहां के निवासियों ने इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। इन गांवों के नागरिकों ने सामूहिक प्रयासों से दिखाया कि स्वच्छता उनके जीवन का अभिन्न अंग है और वे इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।

सफाई करते ग्रामीण

जिला ग्रामीण विकास एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार ने इस वृहद अभियान की सराहना करते हुए बताया कि प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक विशेष रूप से चिन्हित गांवों में व्यापक सफाई की जाती है। उन्होंने नागरिकों से स्वेच्छा से इस पुनीत कार्य में जुड़ने का आह्वान किया ताकि यह अभियान अपने चरम पर पहुंच सके।
श्री कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छता केवल बीमारियों की रोकथाम का उपाय नहीं है, बल्कि यह व्यक्तियों और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को भी कम करता है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत ही वास्तविक रूप से स्वस्थ भारत की आधारशिला है।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के कुशल नेतृत्व में महेंद्रगढ़ जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि यह अभियान पूर्ण रूप से जनभागीदारी पर आधारित हो। जिले को स्वच्छता और उत्तम स्वास्थ्य के प्रतीक के रूप में स्थापित करने के लक्ष्य के साथ यह विशेष अभियान आगामी कई सप्ताह तक जारी रहेगा।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top