महेंद्रगढ़, 4 जुलाई (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
महेंद्रगढ़ में धार्मिक श्रद्धा और सामूहिक भक्ति का प्रतीक हनुमानजी के रोट कार्यक्रम आगामी 7-8जुलाई को बड़े ही श्रद्धा व उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन बिजली बोर्ड प्रांगण, कुरावटा रोड, महेंद्रगढ़ में सम्पन्न होगा, जिसमें नगर व आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे।
जागरण कार्यक्रम
7 जुलाई 2025 की रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्तजन प्रभु श्री हनुमान जी का स्मरण करेंगे।
हवन कार्यक्रम
8 जुलाई को सुबह 8:15 बजे आरंभ किया जाएगा, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ होगा।
प्रसाद(रोट )
वितरण 8 जुलाई, सुबह 10:00 बजे से प्रभु इच्छा तक किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, सामूहिक आस्था और भक्ति भाव को समर्पित है।
कार्यक्रम के निवेदक:
समस्त बिजली कर्मचारी, महेंद्रगढ़ हैं, जिन्होंने इस पावन आयोजन में नगरवासियों को सादर आमंत्रित किया है।
कार्यक्रम स्थल:
बिजली बोर्ड प्रांगण, कुरावटा रोड, महेंद्रगढ़।
दिनांक:
07 जुलाई रात्रि जागरण व 08 जुलाई को प्रसाद
सम्पूर्ण जनमानस से अनुरोध है कि समय पर पधारकर आयोजन को सफल बनाएं।
#newsharyana
