महेंद्रगढ़ 4 जुलाई,(परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
यदुवंशी डिग्री कॉलेज स्वामी विवेकानंद जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर यदुवंशी कॉलेज के प्रांगण को भव्य रूप से सजाया गया और विद्यार्थियों शिक्षकों एवं अतिथियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, संस्था के वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव, चेयरपर्सन संगीता यादव, संस्था के फाउंडर डायरेक्टर राजेंद्र यादव, ग्रुप डायरेक्टर विजय सिंह यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने अपने व्याख्यान में कहा, स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए आदर्श है। उन्होंने भारतीय संस्कृति और ज्ञान को पूरे विश्व में सम्मान दिलाया। फाउंडर डायरेक्टर राजेंद्र सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी उनके समय में थी। युवा पीढ़ी को उनके आदर्शो को अपनाना चाहिए। संस्था के ग्रुप डायरेक्टर विजय सिंह यादव ने कहा, स्वामी जी का आत्मविश्वास राष्ट्रभक्ति और विचारशीलता आज के युवाओं के लिए एक अमूल्य धरोहर है। कार्यक्रम में छात्रों ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित भाषण, कविता व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिन्हें सभी ने सराहा। अंत में डॉ प्रदीप यादव, कॉलेज प्राचार्य बबरुभान ने स्वामी विवेकानंद के दिखाएं मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
#nrwsharyana
