महेंद्रगढ़,6 जुलाई (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक समिति, महेन्द्रगढ़ की मासिक बैठक, समिति की परंपरा के अनुसार, जुलाई माह के पहले रविवार को आयोजित की गई। ज्ञात हो कि यह लेखा-जोखा बैठक समिति द्वारा पिछले लगभग ढाई वर्षों से प्रत्येक माह नियमित रूप से की जा रही है।
आज की बैठक में जून 2025 माह का लेखा-जोखा एवं संबंधित समस्त रिकॉर्ड प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी उपस्थित सभासदों द्वारा गंभीरता से अवलोकित किया गया और सहमति स्वरूप हस्ताक्षर किए गए।
बैठक की सूचना समिति के सभी सदस्यों को दी गई थी। हालांकि यदि कोई सदस्य किसी कारणवश बैठक में उपस्थित नहीं हो सका, तो हमेशा की तरह इस बार भी संपूर्ण जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की जाती रही है, ताकि सभी सदस्य घर बैठे भी बैठक का अवलोकन कर सकें।
बैठक में लेखा-जोखा प्रस्तुत करने की ज़िम्मेदारी रोशन लाल निम्बल द्वारा निभाई गई।
समिति द्वारा सभी सदस्यों से आग्रह किया गया कि वे पारदर्शिता व सहभागिता के इस प्रयास में निरंतर सहयोग प्रदान करते रहें।
#newsharyana
