महेंद्रगढ़,6 जुलाई(शैलेन्द्र सिंह)।
यादव सभा एवं राहत ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय यादव धर्मशाला परिसर में 180वां नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता राहत ग्रुप के प्रधान डॉ. प्रेम राज आर्य एवं यादव सभा महेंद्रगढ़ के पूर्व प्रधान ने की।
परंपरा अनुसार शिविर का शुभारंभ हवन यज्ञ से किया गया, जिसे यादव सभा के उपप्रधान एवं आर्य समाज महेंद्रगढ़ के प्रधान पंडित भूपेंद्र आर्य ने विधिवत रूप से संपन्न कराया।
इस अवसर पर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव यादव के पिता स्व. शयोचन्द जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शिविर में डॉ. जितेंद्र यादव एवं उनकी टीम के डॉ. रामपाल यादव द्वारा रोगियों की नेत्र जांच की गई, जबकि डॉ. प्रकाशवीर एवं आनंद यादव द्वारा बीपी एवं शुगर की जांच की गई। आज के शिविर में कुल 147 रोगियों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 29 रोगियों को ऑपरेशन हेतु सुमेर सिंह मेघनवास की देखरेख में राजकीय जालान नेत्र चिकित्सालय, भिवानी भेजा गया।
इस मौके पर यादव सभा महेंद्रगढ़ के प्रधान एडवोकेट अभयराम यादव, प्रो. बस्तीराम खैरवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मवीर यादव, राहत ग्रुप के उपाध्यक्ष प्रवक्ता श्रीचंद, सचिव कप्तान लालचंद, सुबेदार जगमाल सिंह, संदीप बसई, धर्मवीर एवं कृष्ण भगवान सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
शिविर में सभी ने सेवाभाव और समर्पण के साथ सहभागिता निभाई और आने वाले समय में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
#newsharyana
