महेंद्रगढ़, 6 जुलाई (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
-इलाके की सुख समृद्धि के लिए जीआर स्टडी लाइब्रेरी पर किया गया हवन
महाराणा प्रताप चौक सतनाली मोड़ स्थित जीआर स्टडी लाइब्रेरी में देवशयनी एकादशी पर ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ के उद्देश्य से हवन का आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध पंडित गोकुल शास्त्री ने सभी की सुख समृद्धि,उत्तम स्वास्थ्य व मानसिक शांति के लिए इस हवन को विधि विधान से करवाया।मुख्य यजमान के तौर पर सवेरा स्वयंसेवी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज गौतम को सपत्नीक आमंत्रित किया गया था। मनोज गौतम ने कहा कि देवशयनी एकादशी के दिन हवन करवाने के कई फायदे हैं।हवन करवाने से मनुष्य का आध्यात्मिक विकास तो होता ही है,साथ-साथ मानसिक शांति एवं सुख समृद्धि की प्राप्ति भी होती है।हवन से निश्चित रूप से हमारे पर्यावरण की शुद्धि भी होती है।आज जी आर स्टडी लाइब्रेरी के द्वारा ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ उद्देश्य को लेकर हवन का आयोजन बड़ी ही पवित्र और पावन सोच का परिचायक है। इलाके की सुख समृद्धि के लिए किए गए हवन से सभी को फायदा मिलता है।इस अवसर पर पूनम यादव,रविदत निंबल ने भी आहुतियां डालकर सभी इलाका वासियों के सुख समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
#newsharyana
