पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें- राहुल यादव

महेंद्रगढ़, 6 जुलाई(परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
बजरंग युवा क्लब खातोद द्वारा शिव धाम में त्रिवेणी लगाई गई।विधायक कंवर सिंह यादव के पुत्र राहुल यादव ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान में मौजूद रहे।राहुल यादव ने कहा कि बजरंग युवा क्लब खातोद द्वारा हर वर्ष पर्यावरण क्षेत्र में अपना योगदान देते है।संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। इसलिए एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है। पृथ्वी ग्रह पर ही मानव जीवन संभव है इसलिए इसे जीने लायक बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।पेड़- पौधे हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है जो हमें ऑक्सीजन के साथ-साथ ठंडी छाया भी देते हैं फल भी देते हैं।त्रिवेणी वृक्ष को सकारात्मक ऊर्जा और देवी-देवताओं के वास का स्थान माना जाता है।भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को पूजा जाता है। विभिन्न वृक्षों में विभिन्न देवताओं का वास माना जाता है।हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। जिससे वातावरण शुद्ध होगा ही साथ में भरपूर ऑक्सीजन भी हमें मिल पाएगी।हर व्यक्ति को मानसून के समय एक पेड़ अवश्य लगाएं और इसके साथ साथ पेड़ की देखभाल में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सतीश कुमार,मास्टर मंजीत,सोमबीर, बिंटू, बलदेव,दुर्गा प्रसाद, रोहताश आदि क्लब के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top