न्यू चंडीगढ़ में लूट,निहंग वेश में आए 3 बदमाशों ने कार सवारों को लूटा

चंडीगढ़, 8जुलाई (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह/ ब्यूरो)।

बुरे ही हाल है पंजाब में कानून व्यवस्था के। कानून का कोई डर नहीं है। चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में दिनदहाड़े निहंग वेश में आए 3 बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।

आरोपियों ने कार सवार चार लोगों से लूट की। कार में महिला भी सवार थी और आरोपियों ने महिला को भी नहीं बख्शा कृपाण से हमला किया। 
आरोपियों महिला का मोबाइल भी लूट लिया। हालांकि मुल्लांपुर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह, सतनाम सिंह और अकाल सिंह के तौर पर हुई है। 
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top