यदुवंशी स्कूल प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान गतिविधियों किया आयोजन

महेंद्रगढ़, 9 जुलाई (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
यदुवंशी स्कूल महेन्द्रगढ़ में प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम की शुरूआत विज्ञान अध्यापिका द्वारा की गई, जिन्होंने विद्यार्थियांे को विज्ञान के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न रोचक प्रयोग प्रस्तुत किए। छात्रों ने पानी में वस्तुओं के तैरने-डूबने, बल और गति, प्रकाश का परावर्तन जैसे आसान और मजेदार प्रयोग करके विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और रूचि के साथ गतिविधियों में भाग लिया।
विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार ने कहा कि विज्ञान केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और प्रयोगात्मक तरीके से सीखने के लिए प्रेरित किया।
ग्रुप के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा जगाते हैं और उन्हें व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ते हैं। विद्यार्थियों को इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेना चाहिए ताकि अपनी प्रतिभा को निखार सके।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव, वाइस चेयरपर्सन संगीता यादव, ग्रुप निदेशक विजय सिंह यादव, फाउंडर डायरेक्टर डॉ. राजेन्द्र सिंह यादव ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top