Friday, July 11, 2025
Homeदेशनदी का पुल टूटा, कई लोगों की दर्दनाक मौत, पुलवामा हमले में...

नदी का पुल टूटा, कई लोगों की दर्दनाक मौत, पुलवामा हमले में खुलासा, ड्राइवर ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म,और भी ताजा खबरें

नई दिल्ली, 9जुलाई (शैलेन्द्र सिंह/ब्यूरो)।

गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना गंभीरा ब्रिज बीच से टूट गया।
इस हादसे में कई वाहन नदी में गिर गए, जिसके चलते कुछ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई व कई लोग घायल हैं।
सवाल: आखिर क्यों टूट रहें हैं पुल?लोगों की जान क्यों जा रही है?

टूटा हुआ पुल

नेता विपक्ष राहुल गांधी  पटना पहुंचे।
एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।
आज वे यहां वोटबंदी के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
उन्होंने कहा बिहार के करोड़ों लोगों से उनके वोट का अधिकार छीनने की साजिश रची जा रही है।
JDU-BJP की सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर ये षड्यंत्र रच रही है।
ये बाबा साहेब के संविधान पर सीधा हमला है, इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पटना एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत

जो मर्द थे वो जंग में आए और जो हिजड़े थे वो संघ में गए-साहब सिंह गुर्जर, कांग्रेस विधायक

2014 में भाजपा सरकार बनी तो खाद संकट शुरू हो गया।
बीजेपी ने कहा इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।
क्योंकि खाद की जरूरत का सही डाटा नहीं दिया गया इसलिए स्टॉक कम रह गया।
बीते 11 साल से बीजेपी सत्ता में है और खाद का संकट आज भी जारी है।
किसानों को सरकारी रेट पर खाद नहीं मिल रही है।
जमकर कालाबाजारी हो रही है।
2 हजार में डीएपी का बैग और 400 में यूरिया तुरंत मिल जाता है।

मंत्री अनिल विज के महकमे का हाल RTI से हुआ खुलासा।
काम की बजाय रिश्तेदारी निभा रहे हैं 31 साल से एक ही स्टेशन पर जमे कर्मचारी।

‘चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश का गठजोड़ भारत के लिए खतरा।
बोले CDS जनरल अनिल चौहान।

पटना-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 169 यात्री।
पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को बर्ड हिट के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
विमान में 169 यात्री थे, जिन्हें सुरक्षित उतारा गया।
विमान की मरम्मत जारी है।

देश के 25 करोड़ से ज्यादा कामगार आज  देशव्यापी हड़ताल पर।इसमें बैंकिंग, बीमा, डाक सेवाओं से लेकर कोयला खदानों तक काम करने वाले कामगार शामिल। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने इसे ‘भारत बंद’ का नाम दिया है।
यूनियनों का कहना है कि सरकार ने मजदूरों की मांगों को नजरअंदाज किया और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा दिया।

पीएम मोदी ने बिना नाम लिए BRICS के मंच से चीन को सुना डाला।
बोले- खनिज संसाधनों का इस्तेमाल दूसरों पर हथियार के रूप में ना हो।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन। पिछले कुछ समय से बीमार थे।
जोधपुर एम्स में चल रहा था इलाज।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आकाश मिसाइल सिस्टम की बढ़ी डिमांड।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का खुलासा।
ड्रैगन का प्लान फेल करेगा भारत।

राफेल को मार गिराने के पाकिस्तान के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है,अब लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी ने भी साफ कर दिया है कि पाकिस्तान ने भारत का कोई राफेल नहीं गिराया है, इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान भारत के रक्षा सचिव भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश- 26 दिन बाद आई शुरुआती जांच रिपोर्ट।AAIB ने सरकार को सौंपी।
फाइनल रिपोर्ट में 3 महीने लगेंगे।

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे को कहा लकड़बग्घा, ‘पटक कर मारने’ वाली बात का दिया जवाब।

‘पटक-पटककर.. मारेंगे ,BJP सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर फडणवीस की नसीहत- ये ठीक नहीं,सीएम फडणवीस ने दी सफाई, बोले- वे आम मराठियों की बात नहीं कर रहे।

राजस्थान से आंध्र प्रदेश के लिए तिरुपति बालाजी तक दर्शन की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है।
अब उन्हें लंबा सफर तय करने या बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
रेलवे ने 9 जुलाई से सीकर से सीधे तिरुपति के लिए पूरी तरह वातानुकूलित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

अमेरिका के बांग्लादेश पर 35% टैरिफ का भारत को फायदा।
कपड़ा कंपनियों को अमेरिका में हिस्सेदारी बढ़ाने का मौका मिलेगा, शेयर 8% तक चढ़े।

14 देशों पर ट्रंप ने लगाया नया टैरिफ।
अमेरिकी राष्ट्रपति बोले-भारत के साथ डील के बेहद करीब।

देश में अब तक 254mm बारिश, 15% ज्यादा, MP में पुल टूटने से कार बही, 4 की मौत; लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ मार्ग बंद।

मामुली उतार चढ़ाव के साथ सेंसेक्स निफ्टी दोनों कर रहा है कारोबार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों में मामुली बढ़त।

भारत की सुरक्षा पर मंडरा रहा नया खतरा! CDS चौहान ने चीन-पाक-बांग्लादेश गठजोड़ को बताया चिंताजनक।

नौसेना को मिलेगी परमाणु ताकत भारत ने दो न्यूक्लियर पनडुब्बियों को दी मंजूरी।

ईरान ने स्वीकारा बड़ा नुकसान।
इजराइल के साथ युद्ध में 1060 मौतें।
सरकार ने जारी किया नया आंकडा।

हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर गायक उदित नारायण ने दिया बयान।
कहा- सभी भाषाओं का होना चाहिए सम्मान।

छांगुर बाबा का राइट हैंड मोहम्मद अहमद खान फरार।
पुणे में छुपी बड़ी आलीशान प्रॉपर्टी, कई अपराधों में है वांछित।

डीएमके के सिनियर नेता को कड़ी चेतावनी।
खुद को राजा समझते हैं, हिंदुओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले मंत्री को HC की फटकार।

PM मोदी की वैश्विक प्रतिष्ठा में एक और तमगा, ब्राजील ने दिया सर्वोच्च सम्मान।

पुलवामा हमले में AMAZON से खरीदा गया विस्फोटक।
FATF की रिपोर्ट में खुलासा।

ट्रंप की एक और धमकी, 1 अगस्त से शुरू होगा टैरिफ का भुगतान, कोई एक्सटेंशन नहीं।

अशोक साव ने कराया गोपाल खेमका का मर्डर, 4 लाख में हुई थी डील।

NIA की बड़ी कार्रवाई।
लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने वाले तीन लोगों को किया गिरफ्तार।

इसी महीने ब्रिटेन दौरा कर सकते हैं पीएम मोदी।
दोनों देशों के बीच FTA पर हस्ताक्षर की संभावना।

नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ‘भगवान श्रीराम नेपाल में जन्मे, प्रचार में डर-झिझक महसूस न करें’; ओली ने फिर दोहराई बात।

झोपड़ियों में रहने वाले मजदूर, खातों से लाखों का लेनदेन।
ठगों ने फ्री पैनकार्ड और 5 हजार रु. का लालच देकर खुलवाए 99 हजार फर्जी खाते।

छांगुर बाबा पर सीएम योगी का पहला रिएक्शन, कहा- ऐसी सजा देंगे, जो समाज के लिए एक उदाहरण बने।

भारत और ब्राजील ने द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य किया निर्धारित : पीएम मोदी।

एक्स ने कहा है कि इंटरनेशनल समाचार समूह रॉयटर्स के एक्स अकाउंट को ब्लॉक करने का आदेश भारत सरकार ने दिया था।

अमेरिका ने की जापान-दक्षिण कोरिया के सामानों पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा, नीति के तहत किए यह निर्णय।

विंबलडन टेनिस : नोवाक जोकोविच 16वीं बार क्वार्टर फाइनल में।
भारत के युकी-गैलोवे की जोड़ी हारी।

धोखाधड़ी, हरियाणा लोक सेवा आयोग की डेंटल सर्जन भर्ती परीक्षा पास कराने के लिए रुपए लिए।
लेकिन नौकरी नहीं दिलाई।
परीक्षा पास कराने को 15 लाख लेने पर पानीपत निगम वार्ड 5 BJP पार्षद जयदीप अरोड़ा, वीएचपी महामंत्री पुनीत समेत 3 पर करनाल के सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज।

सोनीपत में स्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला।

प्राइवेट स्कूल की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म।

स्कूल बस ड्राइवर पर दुष्कर्म का आरोप।

सोनीपत के सदर थाना में मामला दर्ज।

छात्रा की दादी की शिकायत पर मामला दर्ज।

#newsharyana

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments