हुडा पार्क में यूनियनों ने लिया हड़ताल में भाग

महेंद्रगढ़,9जुलाई  (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।

आज केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हुडडा पार्क महेंद्रगढ़ में सभी यूनियनों ने हड़ताल में जोर शोर से भाग लिया जिसमें मुख्य रुप से ऑल हरियाणा पीब्लूडी मैकेनिकल यूनियन रजि.681, रिटायर्ड कर्मचारी संगठन हरियाणा,  क्लर्किल एसोसियन हरियाणा , एटक आदि संगठनों ने भाग लिया। हड़ताल की अध्यक्षता आऑल हरियाणा पीब्लूडी मैकेनिकल यूनियन रजि.681के स्टेट के मुख्य संगठन कर्ता रवींद्र फौजी व मंच संचालन ब्रांच प्रधान सुरेन्द्र फौजी ने की। रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के प्रदेश सचिव महेंद्र यादव ने अपने संबोधन में सरकार की गलत नितियों का विरोध किया और सरकार के खिलाफ नारे बाजी की। हड़ताल में यूनियन 681 के प्रदेश उप प्रधान सुभाष यादव , जिला प्रधान रवींद्र कुमार, जिला चेयरमैन राजेंद्र कामरेड जिला के मुख्य संगठन कर्ता राजबीर,दीपक शांडिल्य,कृष्ण पुनिया कुलदीप, यशपाल, सुभाष यादव प्रधान
रिटायर्ड कर्मचारी संगठन से सतीश आर्य, बाबूलाल , सूरजभान,भागसिंह, वीरभान, रंगराव, बहादुर सिंह, लालाराम,
कर्लिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मालड़ा , एटक के प्रधान विपिन ओर सभी यूनियनों के पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
यह है मुख्य मांगें :-
कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और जब तक पक्का न किया जाए तब तक न्यूनतम वेतन 26000 किया जाए।HKRN कर्मचारियों को हटाया न जाए व जोब सिक्योरिटी दी जाए। टर्म अपार्टमेंट के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 26000 किया जाए।10th+ITI के कर्मचारियों को टेक्निकल वेतनमान दिया जाए।कैश लैश मेडिकल लागू किया जाए।
पुरानी पेंशन लागू की जाए।
बिना शर्त के अक्षग्रेशीया पॉलिशी लागू की जाए।
मेडिकल भत्ता 1000 से बढ़ाकर 3000 किया जाए।
कम्यूटेशन की रिकवरी 15 वर्ष से घटाकर 12 वर्ष की जाए।
65,70,75 आयु उपरान्त पेंशन बढ़ोतरी क्रमशः 5,10,15% की जाए।
श्रमिक, मजदुर, कर्मचारी पर लागू 4 लेबर कोड को रद्द किया जाए आदि मांगे शामिल है।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top