Home हरियाणा श्री गीता विज्ञान प्रचार समिति ने मनाया गुरु पर्व

श्री गीता विज्ञान प्रचार समिति ने मनाया गुरु पर्व

0
10

महेंद्रगढ़,10जुलाई(अमरसिंह सोनी)।
गुरु जी के ऑनलाइन दर्शन कर लिया आशीर्वाद। 

श्री गीता विज्ञान प्रचार समिति महेन्द्रगढ़ के तत्वाधान में करेलिया बाजार स्थित गीता भवन मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व का आयोजन किया गया।

समिति के प्रधान मुकेश मेहता ने बताया गुरु जी के भक्तों  ने अपने पूज्यनीय गुरु महाराज  परम श्रद्धेय महामंडलेशवर श्री श्री 1008 विज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज जी की तस्वीर के सामने पुष्प अर्पित कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित करके गुरु पर्व मनाया । मेहता जी ने कहा की गुरु जी सदैव हमे सदमार्ग पर चलने के साथ साथ समाज सेवा के लिए भी प्रेरित कर अपने भक्तो के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखते है।
समिति के सचिव रामप्रकाश शर्मा व वरिष्ठ सदस्य पवन मित्तल ने कहा की गुरु पर्व पर की गई गुरु की सेवा और पूजा का कई सो गुना पुण्य मिलता है। उन्होंने कहा की गुरु महाराज ईश्वर के रूप होते है। गुरु हमेशा अपने भक्तो को सदैव सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देते है। तत्पश्चात महाराज जी ने भी कनखल हरिद्वार में स्थित श्री गीता विज्ञान आश्रम में आयोजित पर्व से ही ऑनलाइन दर्शन दिए और भक्तो को आशिर्वाद दिया। गुरु जी ने कहा की आज का यह दिन गुरु पूजा के लिए निर्धारित है। इस खास दिन पर सभी शिष्य अपने अपने गुरु की पूजा अर्चना करते हैं। यह पर्व गुरु शिष्य की परंपरा को दर्शाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। जिस के उपलक्ष में आज भी प्रत्येक आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। प्राचीन समय से भारत में गुरु और शिष्य की परंपरा चली आ रही है। हमारे शास्त्रों वेदों उपनिषदों पुराणों आदि में आज भी गुरु शिष्य से जुड़ी कई कहानियां वर्णित है।उन्होंने बताया कि जिस तरह हम अपनी इच्छा प्राप्ति के लिए ईश्वर की भक्ति करते है ठीक उसी प्रकार  जीवन में सफल होने के लिए नि: स्वार्थ भाव से हमें अपने अपने गुरुओं की भक्ति व पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद सभी भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर समिति के प्रधान मुकेश मेहता, पवन नांगलिय, रामप्रकाश शर्मा, राजेंद्र गौड, दिनेश मेहता, राजेन्द्र यादव, ओम प्रकाश चनेजा, प्रदीप मेहता, विवेक मेहता, दीपक मेहता, सुनील कानोडिया, बिशन दयाल सोहली वाले, सतीश बोहरा, अनिल कानोड़िया, शान्ति देवी, सहित सभी भक्तगण  उपस्थित रहे।

#newsharyana

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here